तीन दिन से गायब था ग्रामीण, कुएं में लाश देख निकली चीख Amroha News
पुलिस ने कुएं ने शव निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 12:51 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 12:51 PM (IST)
अमरोहा। जिले के मंडी धनौरा में तीन दिन घर से गायब चल रहे हैं व्यक्ति का शव व उसकी बाइक गांव पखरपुर में एक कुए में पड़ी हुई मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में सत्येंद्र कुमार पुत्र यादराम का परिवार रहता है। वह खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। 27 अगस्त से यादराम घर से धनोरा के लिए जाने की बात कहकर निकला था। मगर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाशा मगर कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने 29 अगस्त को इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज की थी। शनिवार को यादराम का शव गांव के निकट खेत में बने कुए में पड़ा मिला। लाश के साथ बाइक भी पड़ी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर ग्रामीणों को की भीड़ मौके पर इक_ा हो गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें