दुष्कर्म के आरोपित को बचाने थाने पहुंची पीडि़ता, जानिए क्या है मामला
प्रसाद के बहाने नशीली बर्फी खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोपित शुक्रवार को पीडि़ता से निकाह करने जा रहा है।
मुरादाबाद, जेएनएन। प्रसाद के बहाने नशीली बर्फी खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोपित शुक्रवार को पीडि़ता से निकाह करने जा रहा है। अगवानपुर में निकाह करने के लिए बरात लेकर पहुंचेगा। उधर, आरोपित के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की संभावना के डर से पीडि़ता निकाह से एक दिन पहले उसे लेकर थाना पहुंच गई। इंस्पेक्टर से मिलकर बोली, साहब बहुत बदनामी हो ली, अब मेरा निकाह हो जाने दो।
थाना सिविल लाइंस के अगवानपुर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की रिश्तेदारी पाकबड़ा थाने के लोधीपुर बिसनपुर गांव में है। युवती ने डीआइजी से अपने साथ दुष्कर्म की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उसने बताया था कि रिश्तेदारी के एक युवक ने बर्फी को दरगाह का प्रसाद बताकर खिला दिया था। उसमें नशीला पदार्थ मिला था। बेहोश हो जाने पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डीआइजी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा लिखने की संस्तुति करके रिपोर्ट भेज दी थी। इसी बीच जेल जाने से बचने के लिए आरोपित युवक के पिता ने एक मई को पंचायत बुलाई थी। पंचायत अगवानपुर में हुई। लड़के के पिता ने अपनी गलती मानकर बेटे को जेल जाने से बचाने की गुहार लगाई। पंचों ने पीडि़ता से बेटे का निकाह करने की शर्त रख दी। लड़का पीडि़ता से निकाह करने को राजी हो गया, लेकिन दोनों ही पक्षों को अभी भी मुकदमा लिखे जाने का डर सता रहा है। इसी डर की वजह से पीडि़ता अपने माता-पिता के साथ थाना सिविल लाइंस थाने पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि युवती का कहना है कि शुक्रवार को उसका निकाह होना है। इसलिए अब दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करनी है, लेकिन अब हमारे हाथ में कुछ नहीं है। हमने एफआइआर की संस्तुति कर दी है। कप्तान साहब को ही इसमें निर्णय लेना है।
ममिया ससुर पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप
मिलक : एक व्यक्ति ने अपने ममिया ससुर पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि, उसका जिला बरेली, तहसील मीरगंज के कस्बा शेरगढ़ निवासी ममेरा ससुर गुड्डू अठ्ठारह अप्रैल को उसके घर आया। उससे कहा कि उसके घर पर बच्चों की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, मैं ट्रक चलाने चला जाता हूं। मेरा घर पर आना जाना नहीं हो पा रहा है। तुम कुछ दिनों के लिए अपनी पुत्री को मेरे साथ भेज दो। बच्चों की तबीयत जैसे ही ठीक हो जाएगी मैं उसे घर छोड़ जाऊंगा। उसकी बातों में आकर उसने अपनी नबालिग पुत्री को उसके साथ भेज दिया। पच्चीस अप्रैल को गुड्डू उसकी नाबालिग पुत्री को गंभीर हालत में गॉंव के मेन रोड पर ट्रक से उतारने के बाद फरार हो गया। उसे हालत में देख लोगों ने उसे सूचना दी। खबर पाकर वह संपर्क मार्ग पर पहुंचा, जहां उसकी पुत्री बेहोश पड़ी हुई थी। बेहोशी की अवस्था में पुत्री को लेकर घर आया। होश में आने पर पुत्री ने बताया कि आरोपी उसे अपने साथ घर लेकर नहीं गया, बल्कि इन आठ दिनों तक अपने साथ ट्रक पर रखा। उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर ट्रक के नीचे दबाकर मारने की धमकी देता था। पच्चीस तारीख को उसे गॉंव जाने वाले, संपर्क मार्ग पर बेसुध हालत में छोड़कर भाग गया। पुत्री के मुंह से आप बीती सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपी ममेरा ससुर गुड्डू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कोतवाल इंद्रेश ङ्क्षसह ने बताया कि तहरीर लेकर बहला-फुसलाकर आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीडि़ता के बयान दर्ज कराने के बाद अन्य धाराएं जोड़ दी जाएंगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप