घर में अकेली पाकर पांच लोगों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
घर में अकेली महिला पाकर पांच लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
मुरादाबाद । घर में अकेली महिला पाकर पांच लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त महिला थाने में शिकायत करने पहुंची तो उसकी एक न सुनी गई। ऐसे में थक हार कर महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह था पूरा मामला
मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का आरोप है कि बुधवार को दोपहर में वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान दूसरे जिले के पांच लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस आए। उन्होंने तमंचों के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला थाने में सुनवाई न होने पर पीडि़त एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए। इस मामले में पुलिस ने उमेश कुमार, राजीव निवासी हातिम सराय थाना नखासा सम्भल, बबलू निवासी चुन्नी मुहल्ला चन्दौसी, रामौतार निवासी नगला बनवीर थाना पाकबड़ा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।