परिजनों को बेहोश कर किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म, 12 साल कैद की सजा Amroha News
अदालत ने दुष्कर्म के दोषी अमित कुमार को 12 साल कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 07:02 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 05:46 PM (IST)
अमरोहा। परिजनों को बेहोश कर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी को 12 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला व्यक्ति दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी व बच्चे घर पर ही थे। 23 जून 2016 की रात गांव का ही अमित कुमार उनके घर आया था। उसने परिजनों को कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवाई पिलाकर सभी को सुला दिया था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) राकेश कुमार चतुर्थ की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए अमित कुमार को दोषी करार दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें