Move to Jagran APP

सूबे के बिजली किसानों का सरचार्ज माफ होगा : योगी

मुरादाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बिजली किसानों के सरचार्ज माफ करने की घो

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 05:19 PM (IST)
सूबे के बिजली किसानों का सरचार्ज माफ होगा : योगी
सूबे के बिजली किसानों का सरचार्ज माफ होगा : योगी

मुरादाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बिजली किसानों के सरचार्ज माफ करने की घोषणा की। बोले कि ओटीएस योजना आज से शुरू होगी। किसानों से कहा कि सरकार का सहयोग करो, सरकार आपका सहयोग करेगी। सामूहिक विवाह समारोह बंद हो गए थे। उनको दोबारा शुरू किया जाएगा। पूर्व की सरकार में जो उद्योग बंद हो गए थे। उनको फिर से शुरू करवाया जाएगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हसनपुर में ग्राम स्वराज्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 35 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संबोधन से पहले उन्होंने भारत माता की जय जयकार की। देरी से आने की माफी मांगी। उपस्थित जनसमूह को देखकर अपनापन दिखाया।

बोले आभार जताने आया हूं

बोले कि विधानसभा चुनाव से पहले हसनपुर आया था। आपने महेंद्र सिंह खडगवंशी को जिताया। इसलिए आभार जताने आया हूं। युवाओं की तख्ती को देखकर बोले कि हम यहां आपकी समस्याओं का समाधान करने आए हैं। देरी से आने के लिए माफी मांगते हुए कुशीनगर हादसे का जिक्र किया। बोले कि यहां पहले पहुंचना था। गांवों को विकास से जोड़ना है। इसलिए यहां आया हूं। 2014 में जनता ने परिवर्तन किया। मोदी को चुना, अब देश विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में देश विकास की राह पर है। उन्होंने पूछा किसानों का कर्जा माफ हुआ। आवाज आई हुआ। उन्होंने बताया कि 48000 किसानों का कर्जा माफ किया गया। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिये, राशन कार्ड और बिजली कनेक्शन दिये। उन्होंने कहा कि अमरोहा की पहचान ढोलक ने सिद्ध की है। अमरोहावासियों का सौभाग्य है कि यहां गगा मां है। हस्तिनापुर वन सेंचुरी है।

जब तक खेतों में किसानों का गन्ना, मिलें चलवाएंगे

उन्होंने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना है। मिले चलवाएंगे। बोले कि सरकार युवा, किसान, महिला सभी के लिए काम करेंगे। युवा, किसान, महिला सभी के लिए काम करेंगे। कहा कि भाजपा सरकार से पहले बेरोजगारी थी, अपराध था और लोग पलायन कर रहे थे। अब अपराधी पलायन कर रहा है। कानून का राज स्थापित किया। 24 घंटे में अवैध बूचड़खाने बंद करवाए। उन्होंने कहा कि पहले बिजली नहीं आती थी। अब बिजली आती है। बोले आंबेडकर ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। हम उनके बताए मार्ग पर चल रहे हैं। किसानों के साथ भेदभाव करने वालों को जेल होगी। 1.62 लाख पुलिस और 1.35 लाख शिक्षकों की भर्ती जल्द

उन्होंने कहा कि नौकरियों के लिए युवा सड़कों पर दौड़ते थे। अब भर्ती के लिए दौड़ रहे हैं। 1.62 लाख पुलिस और 1.35 लाख शिक्षकों की भर्ती जल्द करेंगे। नौकरी में रिश्वत और भ्रष्टाचार करने वालों को जेल होगी और संपत्ति जब्त होगी। किसानों को गेहूं का पूरा मूल्य 1745 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगले साल हसनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.