सरकुलेटिंग एरिया में पता चल जाएगी ट्रेनों की स्थिति Moradabd News
रेल प्रशासन रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा देने जा रहा है अब उन्हें पूछताछ कक्ष तक जाने की जरूरत नहीं है। सरकुलेटिंग एरिया में ही एलइडी स्क्रीन के जरिये ट्रेनों की स्थिति पता चल
मुरादाबाद, जेएनएन। ट्रेनों से संबंधित जानकारी के लिए स्टेशन का पूछताछ कक्ष जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्टेशन परिसर में पहुंचते ही ट्रेन के बारे में जानकारी मिल जाएगी। रेल प्रशासन ने एलईडी स्क्रीन लगाने का काम शुरू कर दिया है।
लगेगी बड़ी एलइडी स्क्रीन
रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार आधुनिक सिस्टम लगा रहा है। स्टेशन परिसर में एलइडी स्क्रीन लगाने की तैयारी है। इसमें बड़े अक्षरों में ट्रेन का नाम, समय व किस प्लेटफार्म पर ट्रेन आएगी इसकी जानकारी मिलेगी।
स्टेशन परिसर में घुसते ही मिलेगी ट्रेनों की जानकारी
यात्री को स्टेशन परिसर में घुसते ही ट्रेन के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इस व्यवस्था के बाद यात्रियों को इधर उधर भागने की आवश्यकता नहीं होगी। यह जानकारी प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा ने दी।