विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर से गोमांस लेकर आ रहे तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार

By RashidEdited By:
Published: Thu, 06 Dec 2018 06:25 PM (IST)

बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद भी गोवंशीय पशुओं का कटान व मांस की तस्करी थमने का नाम नहीं ले ...और पढ़ें

बुलंदशहर से गोमांस लेकर आ रहे तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार
बुलंदशहर से गोमांस लेकर आ रहे तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार

सम्भल (जेएनएन): बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद भी गोवंशीय पशुओं का कटान व मांस की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की रात सम्भल गवां मार्ग पर कार सवार मांस तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग निकले। तलाशी में लग्जरी कार से पुलिस ने गो मांस बरामद किया है। फरार तस्करों में से एक बुलंदशहर के अनूपशहर का रहने वाला है। 

ऐसे पुलिस की मांस तस्करों से हुई मुठभेड़ 

मुखबिर की सूचना इंस्पेक्टर कोतवाली धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में एसआइ संजीव कुमार व जाहिद हुसैन ने सम्भल गवां मार्ग पर मोती नगर के निकट वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दरम्यान बुलंदशहर की तरफ से कार आती दिखाई दी। टीम ने कार को रोकने की कोशिश की तो उसमें बैठे युवकों ने टीम पर फायङ्क्षरग कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान दो युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि आमिर पुत्र मुस्तफा निवासी लालपुर कनेटा रोड थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को पुलिस ने पकड़ लिया। 

ये हुआ कार से बरामद 

कार से पुलिस ने पशु काटने के उपकरण, दो छुरी, तकरीबन 3.5 कुंटल गो मांस, गोवंश पशु की खाल व अवशेष, एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। 

एसपी ने यह किया खुलासा 

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े तस्कर ने बताया कि उसके दो साथी शाबू पुत्र स्व. बाबू निवासी उझारी थाना सैदनगली जनपद अमरोहा, चमन निवासी मलकपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर भाग निकले। इनके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले, आम्र्स एक्ट तथा पशु क्रूरता अधिनियम व क्रिमिनल लॉ एमेडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये लोग बुलंदशहर से गोवंश पशु काटकर मांस ला रहे थे। इस मौके पर एएसपी पंकज कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।