नवरात्र शुरू होते ही हरिद्वार की बसों में बढ़ी भीड़, महिला यात्रियों को मिलेगा सम्मान
शनिवार से नवरात्र शुरू हो गया है। हरिद्वार जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। रोडवेज ने निर्धारित दस बसों के स्थान पर 15 बसों को चलाया। रोडवेज प्रबंधन हरिद्वार के लिए अधिक बसें चलाने की अनुमित मांगा है।
मुरादाबाद, जेएनएन। नवरात्र शुरू होने के साथ ही हरिद्वार जाने वाली बसों में भीड़ गई है। नवरात्र शुरू होने के साथ रोडवेज कर्मी बसों में सफर करने वाली महिला यात्रियों को सम्मान देगा। यह व्यवस्था रविवार को शुरू होने जा रहा है।
शनिवार से नवरात्र शुरू हो गया है। हरिद्वार जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। रोडवेज ने निर्धारित दस बसों के स्थान पर 15 बसों को चलाया। रोडवेज प्रबंधन हरिद्वार के लिए अधिक बसें चलाने की अनुमित मांगा है। दूसरी ओर अन्य मार्गों पर बसों की यात्रियों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली जाने या आने वाले यात्रियों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। रोडवेज प्रशासन ने भीड़ बढऩे पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर रखा था।
नवरात्र शुरू हो जाने के बाद रोडवेज प्रबंधन बसों में सफर करने वाले महिला यात्रियों को सम्मान करने का फैसला लिया। बस अड्डे पर महिला के सम्मान ने लगातार एनाउंसमेंट किया जाएगा। जिसमें महिला के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करने की अपील किया जाएगा। बसों में चलने वाली महिला का चालक व परिचालक सम्मान देंगे और सम्मान पूर्वक तरीके से किराया मांगेगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर महिला को सम्मान देने का फैसला लिया गया है। रविवार से एनाउंसमेंट कराया जाएगा। चालक व परिचालक को महिला यात्रियों के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करने का आदेश दिया है।