Coronavirus:एकांतवास होगा हाई-फाई और वाई-फाई की सुविधा से लैस Moradabad News
मुरादाबाद में बनाए जा रहे है क्वारंटाइन होम सभी विभागाध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी। स्थानीय लोगों के विरोध पर रुक गया था यह कार्य।
(प्रदीप चौरसिया) मुरादाबाद। आशंकित कोरोना रोगियों के लिए रेल प्रशासन दो गेस्ट हाउस को एकांतवास (क्वारंटाइन होम) बनाने जा रहा है। यह हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा से लैस होगा।
रेल मंडल के क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान चन्दौसी में दो सौ बेड का क्वारंटाइन होम बनाया जाना है। स्थानीय लोगों के विरोध पर यह काम फिलहाल रुक गया है। इसके लिए रेलवे लगातार सम्भल जिला प्रशासन से वार्ता कर रहा है। इसके अलावा कैरिज विभाग के दस बेड वाले विश्रामगृह को क्वारंटाइन होम बनाया गया है। यहां आशंकित कोरोना से पीडि़त रेलवे कर्मियों व विदेश से आने वाले भारतीय नागरिकों 14 दिन तक रखा जाएगा। कोरोना की पुष्टि होने के बाद तत्काल दिल्ली भेज दिया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि दो क्वारंटाइन होम तैयार किए जा रहे हैं, इसमें सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
स्टार होटल की तर्ज पर बनेगा क्वारंटाइन होम
रेलवे क्वारंटाइन होम में स्टार होटल की तर्ज पर सुविधा होगी। यहां नए सोफा एसी लगाए जाएंगे। साथ ही टीवी, टेलीफोन की सुविधा भी होगी। भर्ती रोगों को मनपसंद खाना दिया जाएगा। यहां भर्ती होने वालों को 14 दिन तक बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
अलग-अलग काम के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य के लिए इंजीनियङ्क्षरग विभाग को, टीवी, वाई-फाई व टेलीफोन के लिए दूरसंचार विभाग को, बिस्तर के लिए यांत्रिक विभाग को और खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाणिज्य विभाग को लगाया गया है। इसका नोडल आफिसर मंडल रेल प्रबंधक को बनाया गया है।