Move to Jagran APP

Moradabad coronavirus news : नवंबर में सबसे कम रही कोरोना संक्रम‍ितों की संख्‍या, व‍िभाग की र‍िपोर्ट पर एक नजर

The number of corona infections in November कई महीनों बाद नवंबर में कोरोना संक्रम‍ितों की संख्‍या बेहद कम रही। अब तक दो लाख 34 हजार 504 लोगों के एंटीजन टेस्ट हो चुके हैं। इसमें कुल 3092 लोग कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 10:12 AM (IST)
Moradabad coronavirus news : नवंबर में सबसे कम रही कोरोना संक्रम‍ितों की संख्‍या, व‍िभाग की र‍िपोर्ट पर एक नजर
दो लाख 31 हजार 395 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हुई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। The number of corona infections in November। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक दो लाख 34 हजार 504 लोगों के एंटीजन टेस्ट कर दिए हैं। इसमें कुल 3092 लोगों मेें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि दो लाख 31 हजार 395 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। पांच माह में सबसे कम कोरोना पॉजिटिव नवंबर माह में निकले हैं।

loksabha election banner

इस महीने सिर्फ आठ लोग ही संक्रमण के श‍िकार हुए। स्वास्थ्य विभाग ने अब आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ा दी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि 21 से 31 जुलाई तक 306 पॉजिटिव, 15,798 निगेटिव हुए। एक से 31 अगस्त तक 46 हजार 216 नमूने लिए गए थे। इसमें 1348 पॉजिटिव और 44864 लोग निगेटिव रहे। एक से 30 सितंबर तक 64 हजार 783 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें 1063 लोग पॉजिटिव और 63713 लोग निगेटिव हुए। एक से 31 अक्टूबर तक 60 हजार 438 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें 167 लोग पॉजिटिव और 60271 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। एक से 30 नवंबर तक 46 हजार 758 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें सिर्फ आठ पॉजिटिव और 46749 लोग निगेटिव रहे। जुलाई से अब तक टोटल 3092 पॉजिटिव, 231395 लोग निगेटिव हुए। दो लाख 34 हजार 504 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.