अपहरण के बाद कर दी थी बच्चे की हत्या, दो को उम्रकैद Amroha News
अदालत ने दोनों पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया। अपहरण के बाद 50 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी।
अमरोहा, जेएनएन। फिरौती के लिए छह साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले दो युवकों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। घटना के बाद से दोनों जेल में बंद थे।
यह है पूरा मामला
घटना मंडी धनौरा के मुहल्ला सुभाषनगर में एक अक्टूबर 2014 को हुई थी। मुहल्ले के रहने वाले खेमचंद के छह साल के बेटे हर्ष का घर के बाहर से खेलते समय अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस बीच खेमचंद्र के मोबाइल फोन पर कॉल करके 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर मुहल्ले के ही रहने वाले धनराज ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया था। तीन अक्टूबर को धनराज ङ्क्षसह ने हर्ष का अपहरण कर उसकी हत्या करना कुबूल किया। इसके बाद गांव पत्थरकुटी के खेत से हर्ष का गला कटा शव मिला था। वारदात में पखरपुरा गांव के संजय उर्फ संजू भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद से दोनों जेल में बंद थे तथा उन्हें जमानत नहीं मिली थी।
आरोपितों को सख्त सजा देने की मांग
मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय अवधेश कुमार की अदालत में चल रहा था। शासकीय अधिवक्ता रामभरोसे ङ्क्षसह ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए धनराज व संजय को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।