Move to Jagran APP

भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित होते ही सामने आई अंतर्कलह Sambhal news

मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी में असमोली में रार सार्वजनिक हो गई है। असमोली में मंडल अध्यक्ष के चयन के बाद विवाद बढ़ चुका है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 11:20 AM (IST)
भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित होते ही सामने आई अंतर्कलह Sambhal news
भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित होते ही सामने आई अंतर्कलह Sambhal news

सम्भल। अनुशासन के लिए जानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी में असमोली में रार सार्वजनिक हो गई है। मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा होते ही अंतकर्लह सामने आ गई। असमोली में मंडल अध्यक्ष के चयन के बाद विवाद बढ़ चुका है। मनोनीत जिला प्रतिनिधि ओमवीर शर्मा ने मोर्चा खोलते हुए मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह पर गंभीर आरोप मढ़ दिए है। यहां तक कहा है कि उनके ऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं और मुकदमा मुरादाबाद न्यायालय में चल भी रहा है। जबकि मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह ने सीधे इन आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि आरोप लगाने वाले भी दावेदार थे और मेरा चयन होने के बाद यह आरोप लगाया गया है। हालांकि इस मामले की सच्चाई क्या है यह तो पार्टी स्तर पर जांच होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन, एक बात तो तय है कि इस रार ने असमोली इकाई में पार्टी के अनुशासन पर भी सवाल उठाया है। जिला प्रतिनिधि ने प्रदेश अध्यक्ष को भी शिकायती पत्र भेज दिया है।  

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले के 20 मंडल में से 18 मंडल के अध्यक्षों का मनोनयन करके उनके नामों की घोषणा की थी। जिनका मनोनयन जिला चुनाव अधिकारी सुरेश गंगवार व जिला सह चुनाव अधिकारी जोगेश अरोड़ा की संस्तुति पर किया गया था। शुक्रवार को जैसे ही नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई तो असमोली मंडल को लेकर भाजपाइयों में कलह शुरू हो गई। पूर्व मंडलाध्यक्ष ओमवीर शर्मा ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजकर नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष जयपाल सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जयपाल सिंह को मंडलाध्यक्ष बनाने पर कार्यकत्र्ताओं में रोष है और वह इस नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रहे । प्रदेशाध्यक्ष को भेजे शिकायती पत्र में साफ छवि वाले कार्यकर्ताओं को असमोली मंडल का अध्यक्ष मनोनीत करने की मांग की गई है। जिससे पार्टी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करे और संगठन को मजबूत बनाया जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर खडग़वंशी ने कहा कि जिन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है वह मेरे अध्यक्ष बनने से पहले से पार्टी में हैं। ऐसे में किसी भी मुकदमे की जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी हो सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.