Move to Jagran APP

दूसरी के चक्कर के बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन Moradabad News

पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह पंवार के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 02:13 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 09:40 AM (IST)
दूसरी के चक्कर के बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन  Moradabad News
दूसरी के चक्कर के बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन Moradabad News

मुरदाबाद, जेएनएन। जिले के ठाकुरद्वारा में शुक्रवार की रात बरात के लिए पंडाल सजाया जा चुका था, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। शादी की खुशियां काफूर  हो गईं। आखिर में दुल्हन के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

loksabha election banner

यह है पूरा मामला 

कोतवाली के ग्राम करनावाला जब्ती निवासी जयपाल सिंह की पुत्री अंजू चौहान का विवाह कांठ के ग्राम खूंटखेड़ा निवासी शिवराम सिंह के पुत्र विनोद कुमार साथ तय हुआ था। 14 फरवरी की शाम छह बजे बरात आनी थी। इसके लिए जयपाल सिंह ने गांव में बरात के स्वागत की तैयारियां की थीं। पंडाल सजाकर दावत का पूरा इंतजाम हो चुका था। दुल्हन के सभी रिश्तेदार पहुंच चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि विनोद कुमार के संबंध दूसरी युवती से हैं। इसकी सूचना बरात आने सेेे पहले शादी के पंडाल तक पहुंची तो दुल्हन के परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने बिचौलिया के साथ रिश्तेदारों से बातचीत की तो मामला बिगड़ता चला गया। नतीजा, दूल्हा विनोद कुमार बरात लेकर नहीं पहुंचा। देर रात दुल्हन के पिता जयपाल सिंह ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसमें कहा कि उसकी पुत्री अंजू चौहान का रिश्ता कांठ के खूंडखेड़ा निवासी शिव कुमार के पुत्र विनोद कुमार से तय हुआ था। रिश्ते में परिजन करीब साढ़े तीन लाख रुपये दहेज का सामान, तीन लाख साठ हजार कार के नकद देकर आए थे। शुकवार को बरात आनी थी। इसके लिए करीब चार लाख रुपये टेंट और खाने पर खर्च किया था। कुल 11 लाख दस हजार रुपये खर्च के करने के बावजूद विनोद कुामर, पिता शिवराम, मां आशा देवी एवं जितेंद्र कुमार ने दो लाख रुपये नगद की मांग की। उसके असमर्थता जताने पर बारात लेकर नहीं आए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.