किसान अब अपनी फसल का मूल्य स्वयं तय करेगा : सरदार वीएम सिंह Amroha news
वीएम सिंंह का अमरोहा पहुंचने पर किसानों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अब किसान अपने मूल्य की लागत स्वयं तय करेगा ।
मुरादाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह का अमरोहा से बिलारी जाते समय हसनपुर में अमरोहा अड्डे पर किसानों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। किसानों की फसलों के मूल्य की न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे सरदार वीएम सिंह शनिवार को मुरादाबाद के बिलारी में आयोजित किसान स्वाभिमान रैली को संबोधित करने जा रहे थे। संक्षिप्त वार्ता में श्री सिंह ने कहा कि किसान अब अपनी फसल का मूल्य स्वयं तय करेगा। किसानों के हमदर्द कहलाने वाले नेताओं की सदन में पहुंचकर जुबान बंद हो जाती है। अब किसानों काे अपने हितों बारे में सोचना पड़ेेगा। उन्होंंने कहा कि वह किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे ।