नशे में दौड़ाई कार, आबादी में घुसने पर मची भगदड़
मुरादाबाद रामपुर में नशे में धुत चालक ने पहले हाईवे पर कार दौड़ा दी। बाद में आबादी में घुसा दी इससे मौके पर भगदड़ मच गई।
मुरादाबाद : रामपुर में नशे में धुत चालक ने पहले हाईवे पर कार दौड़ा दी। बाद में आबादी में घुस गया। कई वाहनों को टक्कर मार दी। इससे वहा भगदड़ मच गई। कार रुकने पर लोगों ने घेर लिया, लेकिन कार के डैसबोर्ड पर पुलिस की कैप रखी देख लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। कई बार प्रयास के बावजूद नंबर नहीं लगा। इस पर सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस भी नहीं आई। उधर, चालक खुद को दारोगा बताकर लोगों पर रौब झाड़ता रहा। हादसा शुक्रवार रात आठ बजे रामनाथ कालोनी में हुआ। नैनीताल हाईवे की ओर से एक कार बहुत तेजी से वहा आई। कार ने वहा खड़ी एक बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वहा भगदड़ मच गई। लोगों ने चालक का पीछा किया तो वह कार को तेजी से भगाते हुए एक बंद गली में ले गया। वहा लोगों ने उसे घेर लिया। कार पर पुलिस लिखा था और कार के डैश बोर्ड पर पुलिस की कैप रखी थी। चालक खुद को सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात एक दारोगा बताते हुए लोगों पर रौब झाड़ने लगा। लोगों ने 100 नंबर डॉयल कर पुलिस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक नंबर नहीं लगा। बाद में सिविल लाइंस कोतवाली को सूचना दे दी। वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा रामपुर : शहजादनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और कार चालक के बीच झड़प हो गई। कार चालक के पक्ष के लोग आ गए। इससे वहा हंगामा होने लगा। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। लोकसभा चुनाव को लेकर शहजादनगर पुलिस शुक्रवार शाम को धमोरा के पास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान धमोरा निवासी एक व्यक्ति की कार भी पुलिस ने रोक ली। पुलिस कार की चेकिंग करने लगी, जिसका चालक ने विरोध किया। उसकी पुलिस से नोकझोंक होने लगी। शोर शराबे पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ देख थाने को सूचना दी, जिसके बाद थाने से और फोर्स वहा आ गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। शहजादनगर थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।