विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ल‍िखी गाड़ी का डॉक्‍टर दंपती ने तोड़ा द‍िया शीशा, कहा-क‍िसी की भी जान ले लोगे

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 08:53 AM (IST)

Accident due to opening car door डाक्टर दंपती ने गुस्से में ईंट उठाई और पीएमएस स्कूल के आगे सड़क किनारे ...और पढ़ें

लिखा डाक्टर दंपती ने गुस्से में तोड़ा अधिकारी की गाड़ी का शीशा।
लिखा डाक्टर दंपती ने गुस्से में तोड़ा अधिकारी की गाड़ी का शीशा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Accident due to opening car door : डाक्टर दंपती ने गुस्से में ईंट उठाई और पीएमएस स्कूल के आगे सड़क किनारे खड़ी अधिकारी की गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों के आने पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों में वहीं समझौता भी हो गया।

डाक्टर दंपती नीले रंग की कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पीएमएस स्कूल के नजदीक आगे लग्जरी कार खड़ी थी। दूसरी कार पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा था। डाक्टर दंपती की कार जैसे ही वहां पहुंची लग्जरी कार के चालक ने अचानक से दरवाजा खोल दिया। दरवाजे से टकराकर डाक्टर दंपती की कार का साइड मिरर टूट गया। इस बात पर भड़के डाक्टर दंपती ने कार से उतरकर लग्जरी कार के चालक को खूब खरी-खोटी सुनाई। डाक्टर दंपती में महिला को अधिक गुस्सा आया था। दूसरी कार के चालक ने माफी मांगकर मामला निपटाने की कोशिश भी नहीं की। उल्टा वह अकड़ दिखाने लगा। इस पर डाक्टर दंपती का गुस्सा फूट पड़ा। कार सवार महिला ने सड़क से ईंट उठाकर गवर्नमेंट आफ इंडिया लिखी गाड़ी का साइड मिरर तोड़ने के साथ ही बोनट पर प्रहार कर द‍िया। महिला ने यह भी कहा कि तुम्हारी गाड़ी पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया लिखा है तो किसी को भी मार दोगे। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहां से दस कदम दूरी पर खड़ी 112 पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डाक्टर दंपती को रोक लिया। लेकिन, लग्जरी कार में सवार लोगों ने शिकायती पत्र ही नहीं दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। शिकायत आएगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।