विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद में सोनकपुर ओवरब्रिज का न‍िर्माण जल्‍द होगा पूरा, जीएम ने 15 जनवरी तक काम पूरा करने के द‍िए न‍िर्देश

By Narendra KumarEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 02:43 PM (IST)

Moradabad Sonakpur Overbridge सोनकपुर ओवर ब्रिज का रेल लाइन के ऊपर निर्माण रेलवे के निर्माण विभाग को करना है। शेष ...और पढ़ें

15 जनवरी तक ब्रिज कारपोरेशन को सौंपने का अंतिम समय।
15 जनवरी तक ब्रिज कारपोरेशन को सौंपने का अंतिम समय।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Moradabad Sonakpur Overbridge : उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल कांठ रोड व दिल्ली रोड को जोड़ने वाले सोनकपुर ओवरब्र‍िज के निर्माण को लेकर गंभीर हैं। महाप्रबंधक सोनकपुर ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई और 15 जनवरी तक ब्रिज का निर्माण कर ब्रिज कारपोरेशन को सौंपने का आदेश दिया है। सोनकपुर ओवर ब्रिज का रेल लाइन के ऊपर निर्माण रेलवे के निर्माण विभाग को करना है। शेष काम ब्रिज कारपोरेशन द्वारा कराया जाना है। ब्रिज कारपोरेशन अपने हिस्से का निर्माण का काम लगभग पूरा कर चुका है।

रेलवे द्वारा किए जा रहे निर्माण की धीमी रफ्तार के कारण ब्रिज का काम पूरा नहीं हो पा रहा था। दैनिक जागरण ने इसके लिए समाचारीय अभियान चलाया था। इसके बाद उत्तर रेलवे महाप्रबंधक गंभीर हुए थे। अगस्त से नवंबर के बीच तीन बार ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद मुरादाबाद-दिल्ली रेल मार्ग के ऊपर रेलवे ने लगभग काम पूरा कर लिया है। मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग के ऊपर ब्रिज न‍िर्माण का काम चल रहा है। इस काम को पूरा करने का समय 31 दिसंबर तक का समय दिया था। उत्तर रेलवे जीएम सांसदों के साथ बैठक करने मुरादाबाद पहुंचे थे। बैठक से पहले निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया। एक तरफ का पिलर का काम अधूरा होने पर नाराजगी जताई। निर्माण विभाग को आदेश दिया है कि 15 दिन के अंदर टू लेन ब्रिज का निर्माण कर लें और शेष टू लेन का 15 जनवरी तक निर्माण कर ब्रिज कारपोरेशन को सौंप दें। जिससे ब्रिज कारपोरेशन शेष काम पूरा कर यातायात शुरू कर सकेगा। नगर विधायक रितेश गुप्ता शाम को महाप्रबंधक से मिले और सोनकपुर ब्रिज के निर्माण को लेकर चर्चा की। नगर विधायक ने बताया कि महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया है कि चुनाव की घोषणा के पहले रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही यातायात शुरू हो जाएगा।