हॉरर किलिंग संदेह में कब्र से निकाला महिला का शव
पुलिस ने शनिवार को माह पहले सुपुर्द ए खाक महिला के शव को हॉरर किलिंग के संदेह में कब्र से निकाला गया।
मुरादाबाद,जासं : किसरौल में प्रापर्टी डीलर नजारत उर्फ नजरू और उसकी बेटी समरीन की हत्याकांड के पर्दाफाश ने एक और महिला की मौत का मौत का राज खोला है। पुलिस ने शनिवार को माह पहले सुपुर्द ए खाक महिला के शव को हॉरर किलिंग के संदेह में कब्र से निकाला गया। इसकी तह तक पहुंचने की कवायद में महिला के पिता व भाई से नागफनी पुलिस पूछताछ कर रही है।
शहर का किसरौल मुहल्ला अभी डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना को शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया था। आरोपितों से पूछताछ में पता चला था कि एक महिला की हत्या कर शव को दफना दिया गया है। इसके बाद जुटी पुलिस ने प्रशासन से अनुमति ली और जांच शुरू की। नागफनी पुलिस सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चक्कर की मिलक के रहने वाले उस महिला के पति इरफान के पास पहुंची। उसने बताया कि उसकी पत्नी अक्शा की हत्या की गई है। दो माह पहले अक्शा अपने दो वर्षीय बेटे जैद के साथ नागफनी थाना क्षेत्र में किसरौल मुहल्ला स्थित अब्बासिया मस्जिद के समीप मायके गई थी। वहा 13 अक्टूबर को अक्शा की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। पूछताछ में ससुरालियों ने बताया कि अक्शा ने फंदे से झूलकर खुदकुशी की है। आसपास के लोगों से पता चला कि मायके वाले महिला की मौत का कारण हार्टअटैक बता रहे थे। अक्शा की मौत को लेकर मायके वालों के विरोधाभाषी दावों से इरफान के संदेह को बल मिला। इसकी जानकारी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद शाक्य व नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह शनिवार किसरौल के तकिया बुद्दाशाह कब्रिस्तान पहुंचे। महिला के पिता अफजल व पति इरफान की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र की खोदाई शुरू कराई। शाम को कब्र से महिला का शव बाहर निकाला गया। इसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजा।