Move to Jagran APP

आजम की करीबी पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर के अधिकार सीज Rampur News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की करीबी पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर पर भी गाज गिर गई है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 01:16 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 02:30 PM (IST)
आजम की करीबी पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर के अधिकार सीज Rampur News
आजम की करीबी पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर के अधिकार सीज Rampur News

रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की करीबी पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर पर भी गाज गिर गई है। शासन ने उनके अधिकार सीज कर दिए हैं। उन पर शासन और प्रशासन की छवि खराब करने का भी आरोप है। 

loksabha election banner

प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कराकर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए थे होर्डिंग 

प्रशासन सांसद आजम खां के अलावा करीबियों पर भी कार्रवाई करने लगा है। उसके निशाने पर पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर आई हैं। पालिकाध्यक्ष के पति अजहर खां के खिलाफ पहले घपलेबाजी के मुकदमे दर्ज कराए गए और अब मकान तोडऩे और लूटपाट के 10 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। अजहर खां भी आजम खां के बहुत करीबियों में शुमार हैं। पहले पांच साल वह खुद चेयरमैन रहे। अब उनकी पत्नी फात्मा अजहर चेयरमैन हैं। पालिकाध्यक्ष ने पिछले दिनों जौहर यूनिवर्सिटी की टंकी का कनेक्शन काटे जाने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कराया था और इसके होर्डिंग भी सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए थे। 

पालिकाध्यक्ष के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ शासन, की कार्रवाई 

दूसरा आरोप है कि उन्होंने रामपुर शहर में नया सवेरा विकास योजना के तहत 24.96 करोड़ की लागत से बनाए गए बापू माल की दुकानों को किराए पर आवंटित नहीं किया, जिससे पालिका को तीन करोड़ रुपये सालाना क्षति हुई। यह दोनों आरोप लगातेे हुए जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। शासन ने इस संबंध में पालिकाध्यक्ष से जवाब मांगा। उन्होंने जवाब दिया, लेकिन उससे शासन संतुष्ट नहीं हुआ। 

प्रमुख सचिव ने दिए अधिकार सीज करने के आदेश 

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने पालिकाध्यक्ष वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने के आदेश कर दिए हैं। साथ ही डीएम को आदेश दिए हैं कि उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर को कार्यभार दिया जाए। साथ ही यह भी कहा है कि सात दिन के अंदर अगर उनका जवाब नहीं मिलता है तो आगे की कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष को बर्खास्त भी किया जा सकता है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.