Coronavirus:अस्थायी अस्पताल के रूप में तैयार किए जा रहे नगर निगम के दस शेल्टर होम Moradabad News
कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए सरकार सहित सभी विभाग जुटे हुए हैं। नगर निगम भी इस काम में लग गया है। नगर निगम शेल्टर होम को अस्थायी अस्पताल में परिवर्तित कर रहा है।
मुरादाबाद,जेएनएन। कोरोनावायरस का हर जगह कहर है। सैकड़ों देश इसकी चपेट में हैं। ऐसे में भारत में भी लॉकडाउन है। केंद्र सरकार राज्य सरकारों से अपील कर रही है कि वह चिकित्सा पर सबसे ज्यादा ध्यान दें। इस समय चिकित्सा को प्राथमिकता में रखना होगा। जिले के संबंधित अधिकारी भी लगातार इस काम में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में नगर निगम मुरादाबाद के 10 शेल्टर होम अस्थाई रूप से अस्पताल के रूप में तैयार किए जा रहे हैं। इसमें कोरोनावायरस संक्रमित अगर मिलते हैं तो एक मरीज के लिए चार कमरों की व्यवस्था की जा रही है जिसमें एक मरीज एक डॉक्टर एक पैरा मेडिकल स्टाफ और एक तीमारदार के लिए व्यवस्था रहेगी। इन शेल्टर होम में इंपीरियल तिराहा व कुंदनपुर में कम्युनिटी रसोई भी बनाई गई है यहां खाना तैयार करके दूर दराज से आ रही मुसाफिरों को बनवा कर भेजा जा रहा है साथ ही पुराने शहर की घनी आबादी को सैनिटाइज करने का काम शुरू किया गया है। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड पहले ही बनाए जा चुके है। निजी अस्पतालों में भी इसके इलाज की तैयारी चल रही है। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर लोगों में काफी डर व्याप्त है। सरकार लगातार लोगों को आश्वासन दे रही है कि अगर लॉकडाउन का सही से पालन किया गया तो कोरोना वायरस के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।