Teacher MLA Election : प्रत्येक ब्लॉक में मतदान के लिए बूथों पर होगी बेरीकेडिंग
Teacher MLA Election अमरोहा में शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। किसी भी मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में कोई प्रत्याशी अपना पंडाल नहीं लगा सकता। इस दूरी को प्रशासन ने पूरी तरह वर्जित कर दिया है।
अमरोहा, जेएनएन। शिक्षक विधायक चुनाव को शांति व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन तेजी से जुटा है। उसके द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में बनाए गए बूथ पर बेरीकेडिंग की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा मतदान केंद्र से 100 मीटर दूरी पर कोई भी प्रत्याशी अपने पंडाल नहीं लगा पाएगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो संबंधित पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। 30 नवंबर को पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य किया जाएगा। मतदान के कार्य को निष्पक्षता से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। उसके द्वारा गंभीरता के साथ तैयारियों को परवान चढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो चुनाव के लिए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाया गया है। अमरोहा में दो बूथ बनाए हैं जबकि अन्य जगह एक-एक बूथ रहेगा। हर बूथ पर बेरीकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। किसी भी मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में कोई प्रत्याशी अपना पंडाल नहीं लगा सकता। इस दूरी को प्रशासन ने पूरी तरह वर्जित कर दिया है।
अभी चुनाव की तैयारी चल रही हैं। हर बूथ पर बेरीकेडिंग का कार्य कराया जाएगा। जिसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत उनको दी गई है।
विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी