Teacher legislative election : चुनाव के लिए 56 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई, दिया प्रशिक्षण
Teacher legislative election अमरोहा में शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। मतदान के लिए कर्मियों की डयूटी भी लगा दी गई है और उन्हें प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। ग्राम पंचायतों की पांडुलिपियां उपलब्ध कराई जा रहींं हैं।
अमरोहा। शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जोरशोर के साथ जुटा है। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने मतदान में लगाए जाने वाले 56 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया और उनको मतदान की बारीकियों से अवगत कराया।
एक दिसंबर को शिक्षक विधायक चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। जिसके लिए प्रशासन ने जनपद के सभी ब्लॉकों अमरोहा, जोया, धनौरा, गजरौला, हसनपुर व गंगेश्वरी को मतदान केंद्र बनाया है। अमरोहा में दो बूथ रहेंगे जबकि अन्य पर एक-एक बूथ रहेगा। मतदान के कार्य को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 56 कार्मिकों को लगाया गया है। दोपहर करीब दो बजे अपर जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान को वोटिंग से संबंधित पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके अलावा अन्य तमाम बारीकियां भी बताईं।
55 ग्राम पंचायतों की पांडुलियां मिलीं
पंचायत चुनाव की तैयारियों भी प्रशासन द्वारा की जा रही है। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब ग्राम पंचायतों की पांडुलिपियां बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रहींं हैं। 55 ग्राम पंचायतों की अभी मिली हैं। छह दिसंबर को उनका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।