अनोखे अंदाज में नजर आए सूर्यदेव, चारों ओर दिखा रंग-बिरंगा गोला
गुरुवार को सूर्यदेव के चारों ओर रंग बिरंगा गोला देखकर लोग चौंक गए। देखने के लिए भारी संख्या में लोग अपने छतों पर चढ़ गए।
रामपुर। गुरुवार को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली। सूर्य के चारों ओर एक रंंग बिरंगा गोला नजर आया। इंद्रधनुष की तरह दिखने वाला यह गहरा गोल घेरा कलरफुल था। इस दौरान आसमान में बादल नदारद थे। नीले चमकदार आसमान के बीच इस तरह की घटना देख लोग चौंक गए। जैसे - जैसे लोगों को जानकारी मिली वह, अपनी छतों पर खड़े होकर सूर्य को निहारने लगे।
यह घटना गुरुवार की सुबह साढ़े बजे शुरू हुई और साढ़े बारह बजे तक यह रिंग सूर्य के चारों ओर बना रहा। इस घटना को कुछ लोगों ने खगोलीय घटना माना जबकि कुछ इसे अपने तर्कों से कुछ और ही नाम देने में लगे थे। कुछ लोगों ने इसे किसी तरह का ग्रहण का रूप मानते हुए खुद को घरों में कैद कर लिया। लोग इस घटना को अपने अपने मोबाइल फोन में कैद करने को आतुर दिखे। कुछ ने इसकी फोटो भी खींची। लोगों ने एक्स-रे के प्रिंट आदि से, रिंग को घंटों निहारते रहे।
कुछ लोगों ने पहली बार देखा नजारा
आम तौर पर सूर्यग्रहण आदि लगने की जानकारी लोगों को पहले ही मिल जाती है, जिससे लोग खुद को पहले से ही तैयारी कर लेते हैं। लोग सूर्यग्रहण को देखने से बचते हैं। हालांकि अचानक होने वाली इस घटना ने लोगों का काफी ध्यान खींचा। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाओंं का भी गर्म रहा। कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा लेकिन असल यह क्या था, यह मालूम नहीं। शाम तक घटना लोगों के चर्चाओं में रही।