Move to Jagran APP

Moradabad News: दुर्गाष्‍टमी पर 51 कन्‍याओं को सुकन्‍या का उपहार, मुख्य डाकघर में मनाया सुकन्या समृद्धि समारोह

Sukanya Samriddhi Yojana डाक विभाग लगातार अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि का खाता खोलने का प्रयास कर रहा है। केंद्र सरकार ने देश भर के मुख्य डाकघर में सुकन्या समृद्धि महोत्सव का आयोजन करने का आदेश दिया था।

By Jagran NewsEdited By: Vivek BajpaiPublished: Mon, 03 Oct 2022 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 08:45 PM (IST)
Moradabad News: दुर्गाष्‍टमी पर 51 कन्‍याओं को सुकन्‍या का उपहार, मुख्य डाकघर में मनाया सुकन्या समृद्धि समारोह
Sukanya Samriddhi Yojana : दुर्गाष्‍टमी पर खोले गए 51 कन्‍याओं के सुकन्‍या समृद्धि योजना के तहत खाते। जागरण

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Sukanya Samriddhi Yojana:  देश भर के मुख्य डाकघर में सोमवार को सुकन्या समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया गया। मुरादाबाद में दुर्गा अष्टमी के दिन 51 कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना का उपहार देने के साथ पढ़ने व खेलने की सामग्री भी दी गई। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान चला रखा है। दस वर्ष तक की कन्या के लिए सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है।

loksabha election banner

इस योजना को चलाने की जिम्मेदारी अब डाक विभाग को सौंप दी गई है। डाक विभाग लगातार अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि का खाता खोलने का प्रयास कर रहा है। केंद्र सरकार ने देश भर के मुख्य डाकघर में सुकन्या समृद्धि महोत्सव का आयोजन करने का आदेश दिया था। इसके तहत सोमवार को मुख्य डाकघर में महोत्सव का आयोजन किया गया।

दुर्गाष्टमी को दो घंटे में 51 कन्याओं के माता-पिता ने खाता खोलने का आवेदन किया। डाकघर प्रशासन ने सभी कन्याओं का तत्काल खाता खोलने के साथ तत्काल पासबुक प्रिंट कराया। समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने 51 कन्याओं को पासबुक वितरित की। डाक विभाग की ओर कन्याओं को पढ़ने और खेलने के लिए सामग्री भी दी गई।

सीनियर पोस्टमास्‍टर राजेश कुमार ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी से छोटी-छोटी बचत कर कन्या के बड़ी होेने तक बड़ी राशि एकत्रित कर सकते हैं। उस राशि से बेटी को पढ़ा सकते हैं या शादी पर खर्च कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक रुप किशोर शिव औतार सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राहुल सिंह, विष्णु कुमार, एके सिंह, अभिषेक राय, राजेश कुमार मेहता, संजय पाल, उपेंद्र सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.