Move to Jagran APP

वोट कांग्रेस को ही देना, चाहे पाकिस्तान से प्रत्याशी लाएं : केशव देव

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा है कि मौर्य समाज प्रत्याशी चाहे कोई भी हो महान दल के लोग कांग्रेस को वोट दें।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 08:13 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 10:01 PM (IST)
वोट कांग्रेस को ही देना, चाहे पाकिस्तान से प्रत्याशी लाएं : केशव देव
वोट कांग्रेस को ही देना, चाहे पाकिस्तान से प्रत्याशी लाएं : केशव देव

मुरादाबाद, जेएनएन। रामलीला मैदान में रविवार को धन्यवाद रैली में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भाजपा के साथ ही सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान वह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सके। बोले, हमने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। हमने एक भी सीट नहीं मांगी। हमारा मकसद बस भाजपा को हराना है। अगर कांग्रेस हमें सीट देती है तो मजबूती से अपने प्रत्याशी लड़ाएंगे। अगर नहीं देती है तो कांगे्रस प्रत्याशियों को जिताएंगे। बोले, प्रत्याशी को नहीं देखना है, चाहे वह किसी भी जाति का हो, धर्म का हो या फिर चाहे पाकिस्तान से लाकर ही क्यों न लड़ाएं। हमें बस कांग्रेस के लिए वोट करना है। 

loksabha election banner

मंदिर कब बनाएंगे नहीं बताते

केशव ने कहा कि भाजपा ने पिछड़े वर्ग को उल्लू बनाया है। मंदिर बनाने की बात करते हैं, लेकिन कब बनाएंगे यह नहीं बताते। पुलवामा की घटना के बाद सभी विपक्षी दल राहुल गांधी के साथ प्रधानमंत्री से मिले और कार्रवाई करने पर साथ देने का आश्वासन दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पाकिस्तान की सब्जी बंद कर दी है। इतनी बड़ी कार्रवाई की कि देश को सब्जी मंडी बना दिया है। हम पाकिस्तान के एटम बम अपने घरों में गिरवाने को तैयार हैं, लेकिन उसे सबक तो सिखाएं। 

भाजपा जीती तो सपा और बसपा जिम्मेदार 

सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ये दोनों दल अंदरखाने भाजपा से मिले हुए हैं। हमने अखिलेश के सामने गठबंधन का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना और बिना किसी दल को साथ लिए केवल बसपा के साथ गठबंधन कर लिया। वे जानते थे कि अगर वह कांगे्रस के साथ जाएंगे तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अब अगर भाजपा उप्र में 50 फीसद सीटें जीतती है तो इसका जिम्मेदार केवल सपा-बसपा का गठबंधन ही होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.