मुरादाबाद में बोले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया
State President of SP in Moradabad सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब लव जिहाद का नया जुमला आ गया है। शिवपाल सिंह यादव की पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा छोटे दलों से मिलकर चुनाव लड़ेगी। बड़े दलों से गठबंधन नहीं होगा।
मुरादाबाद, जेएनएन। State President of SP in Moradabad। समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि किसानों में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सरकार आने पर किसानों की आमदनी दोगुना करने का वादा किया था। लेकिन, उनके साथ धोखा हुआ है। आमदनी दोगुना होने की बात तो छोड़ो उन्हें अपनी फसलों का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। सपा हमेशा किसानों के साथ है और रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों को धान का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान ग्यारह सौ रुपये किलो बेचने पर मजबूर हैंं। सात वर्षों के अंदर भाजपा सरकार ने किसानों की दुर्दशा हो रही। 14 हजार करोड़ किसानों का गन्ने का बकाया है। कृषि बिल लाकर किसान विरोधी होने का सुबूत दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं हर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जा रहा हूं। कोरोना में मदद में लिए करोड़ों रुपये का चंदा लिया गया। किसी के पास जवाब नहीं है, पैसा कहां है। सरकार बेरोजगारी और भूखमरी पर कभी बात नहीं करती है।
सपाइयों में जोश भर गए प्रदेशाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी शिक्षक विधायक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी को जिम्मेदारी सौंप दी। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने सांसद डॉ. एसटी हसन,विधायक बिलारी फहीम इरफान, कुंदरकी विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान, देहात से विधायक हाजी इकराम कुरैशी, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, अनीसुर्रहमान के अलावा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, विजयवीर सिंह यादव, बाबर खां, राजेश कुमारी यादव, इकबाल इंजीनियर, महानगर मन्नू कुरैशी गजेंद्र सिंह यादव के साथ बैठक की। अमित प्रजापति, एमपी सिंह शाहजहांपुर से आए कमलेश यादव, नईम अहमद, असलम चौधरी, नजाकत चौधरी, नौशाद पाशा आदि मौजूद रहे।