Move to Jagran APP

अमरोहा में सपा के जिलाध्यक्ष बोले-भाजपा सरकार से जनता परेशान

Samajwadi Party District President अमरोहा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से भाजपा सरकार पर भड़ास निकाली गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 04:30 PM (IST)
अमरोहा में सपा के जिलाध्यक्ष बोले-भाजपा सरकार से जनता परेशान
अमरोहा में सपा के जिलाध्यक्ष बोले-भाजपा सरकार से जनता परेशान

अमरोहा। जिले के हसनपुर में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। विकास और महंगाई समेत अन्य मुद्​दों पर सररकार पर भड़ास निकाली।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष ने सपा सरकार की उपलब्धि गिनाई और कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान हैं। सरकार महंगाई और रोजगार के मु्ददे पर नाकाम रहीं है। इसका खामियाजा आने वाले समय में सरकार को उठाना पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर सपा की उपलब्धि गिनाते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। श्री यादव ने खडग़रानी, शेरगढ़, इमरतपुर, तलावड़ा, खैलिया, पट्टी, भूबरा, खरपड़ी, आदि गांवों में जाकर घर घर सपा की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी के पत्रक वितरित किए। इस दौरान कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहेंं, जनता के बीच जाएं, उनकी समस्‍याओं का समाधान कराने की कोशिश करें। कोरोना महामारी में लोग काफी परेशानी झेल रहे रहे हैं, लोगों के पास रोजगार नहीं हैं। ऐसे में घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार की ओर से जो भी मदद पहुंचाई जा रही है वह काफी कम हैं। इसके अलावा जो योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, उसका सीधा लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जिन योजनाओं के माध्‍यम से लाभ देने की कोशिश की जा रही है वे भी नाकाफी हैं। कोरोना महामारी में मुख्‍य मामला बेरोजगारी है, पहले इसे दूर करने पर ि‍विचार किया जाना चाहिए। तभी लोगाेेंं को असल मदद मिल पाएगी।  केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को बताते हुए कहा कि किसान, नौजवान सहित हर वर्ग के लोग परेशान है। इस मौके पर आरिफ अख्तर, ऋषिपाल प्रधान, अजब ङ्क्षसह यादव, मानक चंद प्रधान, श्रीपाल यादव, महेश यादव, सूरजपाल यादव, हरपाल यादव, प्रदीप यादव, पप्पू यादव, यूसुफ मलिक, जबर ङ्क्षसह, मुकट ङ्क्षसह उपस्थित रहे।सपा जिलाध्यक्ष ने भ्रमण कर सपा की उपलब्धि गिनाई  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.