सोनाक्षी सिन्हा पर दर्ज मुकदमे की विवेचना नहीं होगी स्थानातरित
विवेचना के स्थानातरण की संस्तुति की गई थी। हालाकि बाद में फैसला बदल दिया है। अब विवेचना मुरादाबाद में ही कराई जाएगी।
By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 08:06 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:02 PM (IST)
मुरादाबाद, जेएनएन। धोखाधड़ी के मुकदमे में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से अदालत में गुहार लगाकर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए गए थे, जिस पर विवेचक की ओर से अदालत में पाच बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट पेश की गई। तर्क दिया कि घटना मुंबई और दिल्ली की है, जिसका मुरादाबाद से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए विवेचना के स्थानातरण की संस्तुति की गई थी। हालाकि बाद में फैसला बदल दिया है। अब विवेचना मुरादाबाद में ही कराई जाएगी। आयोजक ने की थी जान देने की कोशिश 13 फरवरी को पीड़ित आयोजक प्रमोद शर्मा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसएसपी के आदेश पर फिल्म अभिनेत्री तथा उनकी कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना एसएसआइ अजय पाल को सौंप दी गई। आरोप था कि सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों को 24 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद भी सोनाक्षी दिल्ली के शो में नहीं पहुंचीं। मुकदमे में अभिनेत्री सोनाक्षी, टैलेंट फुलआन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया को आरोपित बनाया है। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर आयोजक प्रमोद की ओर से कोर्ट में अर्जी डालकर पुलिस पर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने की थी संस्तुति पुलिस ने घटनाक्त्रम दिल्ली और मुंबई से जुड़ा हुआ होने के चलते मुंबई के जुहू नवी थाने में विवेचना स्थानातरण के लिए संस्तुति की थी। डीआइजी जे रविन्दर गौड ने बताया कि विवेचना को स्थानातरण नहीं किया जा रहा है। पुलिस मतदान कराने में लगी है, इसलिए काम नहीं हो पा रहा है। मतदान के बाद कटघर से ही विवेचना कराई जाएगी। वाद दायर किया जाएगा मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपित पक्ष से मिल गई है, जिसके आधार पर विवेचना मुंबई ट्रासफर की जा रही है। विवेचक अजय पाल के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। प्रमोद कुमार, आयोजक यह था पूरा मामला कटघर के हनुमान मंदिर स्थित डबल फाटक शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी ने दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में फैशन शो कराने की बात तय की थी। प्रमोद शर्मा ने आयोजन के लिए दिल्ली में धूमिल ठक्कर और एल्डा की कंपनी के स्वामी एडगर सकारिया से संपर्क किया। जिस पर ठक्कर ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी के मैनेजर अभिषेक सिन्हा और उनकी पत्नी स्वाती से बात की। सोनाक्षी की निजी सचिव मालविका पंजाबी ने बात कर 30 सितंबर का दिन तय कर दिया। 24 लाख की रकम अपने खाते में डलवा ली। इसके बाद शो में आने से मना कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें