Move to Jagran APP

Coronavirus : छह की रिपोर्ट निगेटिव, एक और आशंकित महिला आइसोलेशन में भर्ती Moradabad News

डाक्टरों ने गम्भीरता से लिया। इसके बाद उसे आइसोलेशन में भर्ती कराया। जांच कर सैंपल अलीगढ़ भेज दिया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 08:08 AM (IST)
Coronavirus : छह की रिपोर्ट निगेटिव, एक और आशंकित महिला आइसोलेशन में भर्ती Moradabad News
Coronavirus : छह की रिपोर्ट निगेटिव, एक और आशंकित महिला आइसोलेशन में भर्ती Moradabad News

सम्भल, जेएनएन।  कोरोना वायरस को लेकर सरकार काफी चिंतित है। जो लोग अन्य राज्यों व शहरों से वापस घर लौट रहे है, उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में दिल्ली, नोएडा, गुजरात, हरिद्वार, केरल, नोएडा से लौटे सम्भल जिले के 212 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें से नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला चार दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी। उसे बुखार व सांस लेने में दिक्कत थी। डाक्टरों को कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद उसे तत्काल आइसोलेशन में भर्ती कराया गया। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिए है। सीएमओ डॉ. अमिता ङ्क्षसह ने बताया कि सैंपल भेज दिए है। रिपोर्ट आने के बाद वायरस होने की स्थिति स्पष्ट होगी। अब तक सम्भल से सात आशंकित सामने आए। जिसमें छह की रिपोर्ट आ चुकी है जो निगेटिव है। महिला की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

loksabha election banner

   नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला दिल्ली में मेहनत मजदूरी करती है। विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बाद उसने घर लौटना उचित नहीं समझा। क्योंकि देश को लॉकडाउन किया गया हुआ। वहां भी खाने की दिक्कत थी तो महिला पैदल ही घर के लिए चल पड़ी। रास्ते में एक वाहन मिला। जिसकी मदद से वह गजरौला तक आई। इसके बाद पैदल चली। हसनपुर से ङ्क्षसहपुर तक एक ऑटो मिल गया। इसके बाद फिर सम्भल तक पैदल आई। यहां उसने खुद आकर अपनी जांच कराई। डॉक्टरों ने थर्मल स्कैङ्क्षनग की। महिला को खांसी व सांस लेने में दिक्कत थी। डाक्टरों ने गम्भीरता से लिया। इसके बाद उसे आइसोलेशन में भर्ती कराया। जांच कर सैंपल अलीगढ़ भेज दिया गया है। 

जांच रिपोर्ट आनी है बाकी

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि अब तक कोरोना वायरस आशंकित सात मरीजों की जांच हुई है। जिनमें छह की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को एक ओर महिला को आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। सैंपल भेज दिए है, जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 

जिला अस्पताल में अन्य राज्यों व शहरों से लौटे मरीजों की हुई जांच

25 मार्च को 27 मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग, 26 मार्च को 71 एवं 27 मार्च को 212 मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। 

115 लोगों की जांच कर किया होम क्‍वारंटाइन 

पवांसा : ब्लॉक क्षेत्र में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति के घर जाकर थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कर उन्हें होम क्वांरटाइन रहने की हिदायत दी। जिससे बाहर से आए लोगों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवांसा के चिकित्सा अधीक्षक असद हाफिज अंसारी ने बताया 25 मार्च को 244 लोगों की जांच हुई 26 मार्च को 279 और 27 मार्च को 115 लोगों की जांच की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.