Move to Jagran APP

गर्भगृह से बनाया जाएगा श्रीराम मंदिर, मुसलमान भी करें सहयोग

भाजपा की पहली युवा संसद में मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा है राम मंदिर गर्भगृह पर ही बनाया जाएगा।

By RashidEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 07:34 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 10:10 AM (IST)
गर्भगृह से बनाया जाएगा श्रीराम मंदिर, मुसलमान भी करें सहयोग
गर्भगृह से बनाया जाएगा श्रीराम मंदिर, मुसलमान भी करें सहयोग

मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा है कि श्रीराम मंदिर उसी जगह बनेगा, जहां श्रीराम का जन्म हुआ है। एक इंच भी इधर से उधर मंदिर नहीं बनाना है। मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा। 

loksabha election banner

बदला नहीं जा सकता श्रीराम का जन्मस्थान

मुरादाबाद के पंचायत भवन में हुई उत्तर प्रदेश की पहली युवा संसद में भाग लेने आए सुभाष यदुवंश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम श्रीराम का जन्मस्थान नहीं बदल सकते हैं। मुस्लिम भाइयों का आगे आकर मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। स्थान बदलने पर विचार नहीं हो सकता है, सुप्रीम कोर्ट भी इस भावना का ध्यान रख रहा है।

प्रदेश में होंगी छह युवा संसद 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में छह युवा संसद होनी हैं, जिसमें भाजपा के श्रेष्ठ नेता संवाद करेंगे। कार्यक्रम से जो ऊर्जा पैदा होगी वह उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को समृद्ध करेगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद औद्योगिक के साथ पावन धरती है। बहुत क्षेत्रों में बहुत सारे नायकों को जन्म दिया है। यहां पहली संसद प्रदेश में स्वर्णिम संदेश देगी।

युवाओं को आना चाहिए राजनीति में

उन्होंने कहा कि चाणक्य ने एक बार कहा था कि अच्छे लोग राजनीति में नहीं आते हैं तो बुरे हम पर शासन करते हैं। राजनीति देश में सबकुछ तय करती है। विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है, कई प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री हैं। युवाओं को राजनीति में आना ही चाहिए। उनके लिए काम भी सरकार कर रही है।

पचास फीसद वोट हमारे साथ

उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि हम 50 फीसद की लड़ाई लडऩे का मन बना रहे हैं। कितने लोग गठबंधन कर लें, हम 50 फीसद रहेंगे। उपचुनाव में विपक्ष की आइडियल स्थिति थी, अब वोट बटेंगे। प्रदेश में भाजपा 75 सीटें जीतेंगे। हमारी पार्टी में युवाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी है। अंत्योदय के सिद्धांत से निकले युवाओं को भाजपा भागीदारी देती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.