Move to Jagran APP

शिवपाल यादव बोले, 2022 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे

निजी कार्यक्रम में बबराला आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन बनाकर भाजपा को हराने का काम किया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता सपा होगी। यदि सपा ने गठबंधन में रूचि नहीं दिखाई तो अन्य दलों से बात कर महागठबंधन बनाएंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 09:54 AM (IST)
शिवपाल यादव बोले, 2022 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव की प्रेसवार्ता

सम्भल, जेएनएन। निजी कार्यक्रम में बबराला आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन बनाकर भाजपा को हराने का काम किया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता सपा होगी। यदि सपा ने गठबंधन में रूचि नहीं दिखाई तो अन्य दलों से बात कर महागठबंधन बनाएंगे। पर इतना तय है कि वर्ष 2022 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। प्रदेश में अगली सरकार प्रसपा या प्रसपा के सहयोग से बननी है। 

loksabha election banner

पूरी तरह भाजपा के खिलाफ मुखर हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने ऐसे-ऐसे कानून बनाए हैं जो देश के गरीब किसान, जनता, मजदूर, बेरोजगारों के हित में नहीं है। सरकार ने जीएसटी ला दिया। व्यापारी इससे बर्बाद हो गया। अब किसानों को भी अपने पास सीए, एकाउटेंट, वकील रखना पड़ेगा। इनका खर्च कौन उठाएगा। बिना सोचे समझे नोटबंदी कर देश को पीछे धकेला गया। उन्होंनेकहा कि जनता भी अब भाजपा के खिलाफ लामबंद है। प्रसपा जोड़ने की बात करती है और भाजपा तोड़ने की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.