विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Seema Haider Case: नया विवाद आया सामने, मशहूर कॉमेडियन की रील हुई VIRAL; कपिल शर्मा शो में भी कर चुका है काम

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Mon, 04 Sep 2023 12:35 PM (IST)

Seema Haider Case ग्रेटर नोएडा के सचिन और पाकिस्तान की सीमा हैदर की लव स्टोरी की देश चर्चा देश भर ...और पढ़ें

Seema Haider Case: नया विवाद आया सामने, मशहूर कॉमेडियन की रील हुई VIRAL
Seema Haider Case: नया विवाद आया सामने, मशहूर कॉमेडियन की रील हुई VIRAL

HighLights

  1. सचिन-सीमा पर कॉमेडियन उस्मान भारती ने बनाई रील
  2. वीडियो में सचिन-सीमा का उड़ाया गया मजाक
  3. कपिल शर्मा शो में भी काम कर चुके हैं उस्मान भारती

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: ग्रेटर नोएडा के सचिन और पाकिस्तान की सीमा हैदर की लव स्टोरी की देश चर्चा देश भर में चल रही है। इस मुद्दे को लेकर भोजपुर के कॉमेडियन उस्मान भारती ने रील बनाई।

गांव में शूट किए गए वीडियो में दो युवतियां भी नजर आ रही हैं। इसमें सचिन और सीमा का मजाक उड़ाया जा रहा है। इसके साथ ही एक युवती सचिन को भद्दी गालियां देते हुए नजर आ रही है।

सचिन को लेकर कसा तंज

उस्मान भारती सचिन को लेकर तंज कसता हुआ दिखाई दे रहा है। ये रील इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, अभी इस रील को लेकर किसी ने शिकायत दर्ज कराई है। रील क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बन चुके कॉमेडियन उस्मान भारती पहले से विवाद के घेरे में है। जनवरी 2023 में पहले भी विवादित रील बनाने को लेकर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

कुर्की का नोटिस चस्पा, मुहल्ले में हो चुकी है मुनादी

छह माह पूर्व पुलिस ने उसके भोजपुर स्थित घर पर छापा मारा था। घर से नकली नोट बनाने के उपकरण और नकली नोट बरामद हुए थे। इसमें उस्मान भारती की बहन शहनाज और तीन अन्य लोगों आरोपित हैं, जो फरार चल रही है।

इसे भी पढ़ें: Seema Haider को वापस भेजा जाएगा पाकिस्तान? मिलेगी भारत की नागरिकता या सजा; जानें क्या कहते हैं कानून के जानकार

दो सप्ताह पूर्व उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुहल्ले में ढोल बजाकर मुनादी भी कराई गई थी। कॉमेडियन के घर कोई सदस्य घर पर नहीं रहा है वहां ताला लगा हुआ है।