Move to Jagran APP

Weather : सात साल में सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, अभी और सताएगी ठंड Moradabad News

न्यूनतम स्तर तक पहुंचा अधिकतम तापमान। 17 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिन और भी सताएगी ठंड।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 11:05 AM (IST)
Weather  : सात साल में सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, अभी और सताएगी ठंड  Moradabad News
Weather : सात साल में सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, अभी और सताएगी ठंड Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। बर्फीली हवाओं ने मुरादाबाद में ठंड के सभी कीर्तिमान तोड़ दिए। पारा इतना गिरा कि शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान आम दिनों के न्यूनतम तापमान से भी नीचे पहुंच गया। 

loksabha election banner

17 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के समय में पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और न्यूनतम तापमान ने भी सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता बमुश्किल 10 मीटर रह गई। इसके बाद जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ती गईं बर्फीली हवाएं और भी ज्यादा बर्फीली होती गयीं। शाम होते-होते शहर ने पूरी तरह से बर्फ की चादर ओढ़ ली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अधिकतम तापमान 8.7 तो न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

नहीं गिरा इतना पारा 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिकतम तापमान कभी लुढ़ककर इतने न्यूनतम स्तर तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान भी सात साल बाद इतना नीचे गिरा। इससे पहले 2012 में 24 दिसंबर को इतना ही तापमान दर्ज किया गया था। 

अभी और गिरेगा पारा

सर्दी से फिलहाल तो राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान इतना ही रहने का अनुमान है। उत्तर व पश्चिमी हवाएं अपना प्रभाव बनाए रखेंगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में बादल छाए रहने व बारिश के भी आसार बन रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.