आज करें शहीदों को नमन, जलाएं एक दीया उनके नाम
मुरादाबादजासं दीपावली रोशनी का पर्व है। हर घर दीयों की रोशनी से रोशन होगा।
मुरादाबाद,जासं : दीपावली रोशनी का पर्व है। हर घर दीयों की रोशनी से रोशन होगा। आइये हम एक दीया उनके नाम का भी जलाएं, जो सरहद पर हमारी रक्षा करते हुए शहीद हो गए। दीपावली के उपलक्ष्य में उनकी याद में जलाया गया दीया उनके स्वजनों को स्वाभिमान से भर देगा। ये सिर्फ हमारा ही नहीं बल्कि सभी का कर्तव्य है कि उन शहीदों को एक दीया जलाकर नमन करें। इसके लिए दैनिक जागरण एक दीया शहीदों के नाम मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कोरोना के चलते हर बार की तरह इस साल कार्यक्रम का भव्य आयोजन नहीं किया जा रहा है। सोनकपुर स्टेडियम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीपक जलाएं जाएंगे। पिछले साल दो लाख से अधिक दीए स्टेडियम में जलाए गए थे और हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में जुटे थे। इस बार सभी से अपील है कि कार्यक्रम स्थल पर आने के बजाय आज शाम 5:30 बजे अपने घर पर दीए जलाएं ताकि शारीरिक दूरी का नियम बरकरार रहे। घरों पर जलाए गए दीयों की हमें फोटो वाट्सएप नंबर 7017696894 पर भेज सकते हैं। दीपक से सुंदर रंगोली भी सजाई जा सकती है। आकर्षक फोटो अखबार में प्रकाशित किए जाएंगे।
इन्होंने बनाया भारत का नक्शा
चित्रगुप्त इंटर कालेज के अध्यापक डॉ. नवनीत गोस्वामी के निर्देशन में छात्र दीपक कुमार शाह, वैभव भारद्वाज ने सोनकपुर स्टेडियम में भारत का नक्शा तैयार किया है। इसी के आसपास दीपक जलाए जाएंगे।