अमरोहा की मंडी धनौरा तहसील में खुला ग्रामीण न्यायालय Amroha News
अमरोहा जेएनएन मंडी धनौरा तहसील परिसर स्थित ग्रामीण न्यायालय का उदघाटन जिला जज अशोक सिंह व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने फीता काटकर किया गया।
By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 02:24 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 05:50 PM (IST)
अमरोहा, जेएनएन : मंडी धनौरा तहसील परिसर स्थित ग्रामीण न्यायालय का उदघाटन जिला जज अशोक सिंह व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने फीता काटकर किया गया।
यहां 25 हजार मूल्य तक के सिविल वाद सुने जाएंगे
इस मौके पर जिला जज ने कहा तहसील मुख्यालय पर ग्रामीण न्यायालय बनाया गया है। जहां 25 हजार मूल्य तक के सिविल वाद सुने जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ जिन फौजदारी के मुकदमों में 2 साल तक की सजा है। वह भी इस न्यायालय में सुने जाएंगे। इस न्यायालय के अंतर्गत मंडी धनौरा, बछरायूं व गजरौला थाना क्षेत्र को रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें