मुरादाबाद में धर्म परिवर्तन के नाम पर चर्च में हंगामा, पुलिस ने मामला किया रफादफा
राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि पीलीकोठी चर्च में युवती का धर्म परिवर्तन कर शादी कराई जा रही है। इस पर संगठन के प्रदेश मंत्री नितिन वर्मा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। लड़का धर्म परिवर्तन कर विवाह कर रहा है।
मुरादाबाद, जेएनएन। सिविल लाइंस थाना थाना क्षेत्र के पीली कोठी स्थित एक चर्च में रविवार को शादी समारोह के दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए शादी रुकवाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन से बात कर मामला शांत करा दिया।
राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि पीलीकोठी चर्च में युवती का धर्म परिवर्तन कर शादी कराई जा रही है। इस पर संगठन के प्रदेश मंत्री नितिन वर्मा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लड़का धर्म परिवर्तन कर विवाह कर रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के मुहल्ला लाइनपार प्रेमनगर गली नंबर दो में रहने वाला लड़का हिन्दू धर्म से है। वहीं, युवती मिशनरी कंपाउंड निवासी ईसाई समुदाय से है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाह के लिए युवती अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए राजी नहीं हुई। युवक ने विवाह करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। पुलिस की पूछताछ में युवती के भाई ने धर्म परिवर्तन की बात से इन्कार किया। परिवार के लोगों ने कहा कि आपसी बातचीत के बाद दोनों का विवाह हो रहा है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेन्द्र त्यागी ने बताया कि धर्म परिवर्तन का कोई मामला नहीं है।