श्रमिक ट्रेनों के 12 हजार यात्रियों को आरएसएस ने उपलब्ध कराया खाना Moradabad News
लॉकडाउन के कारण हजारों श्रमिक बाहरी जिलों और प्रदेशों में फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सदस्य इन मजदूरों को खाना और पानी उपलब्ध करा रहे हैं।
जेएनएन,मुरादाबाद। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने खाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभाल ली है। सोमवार को दस हजार से अधिक यात्रियों को खाना उपलब्ध कराया जाएगा। मुरादाबाद होकर गुजरने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को केवल मुरादाबाद स्टेशन पर रोका जाता है। यहां चालक व गार्ड बदलते हैं और कोच में पानी भरा जाता है। मुरादाबाद स्टेशन पर रेलवे की ओर से कुछ नामित ट्रेनों के यात्रियों को खाना उपलब्ध कराया जाता है। यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे के स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने कार्य संभाला है। बदले मार्गो से गुजर रही ट्रेनें मुरादाबाद होकर जा रही हैं। इससे ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। रेल प्रशासन ने मुरादाबाद में बीस हजार श्रमिक ट्रेनों के यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। रेलवे केवल आठ हजार यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने में सक्षम रहा। ऐसे स्थिति में आरएसएस ने भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली और 12 हजार यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने का जिम्मा संभाला है। रेल प्रशासन से अनुमति लेकर स्टेशन पर खाना बनाने और पैक कर यात्रियों को बांट रहे हैं। खाने के साथ यात्रियों को एक लीटर पानी की बोतल भी दी जा रही है। अब 24 घंटे संघ ही भोजन तैयार कराएगा। विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन ने बताया कि कोई व्यक्ति भूखा न सो जाए। पूरे देश में संघ स्वयंसेवक इस कार्य में लग गये। मुरादाबाद के स्वयंसेवक असहाय एवं गरीबों के साथ हर सम्भव सहायता में लगे हैं। भोजन व्यवस्था में संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल, सह विभाग प्रचारक धनन्जय सिंह, विभाग व्यवस्था प्रमुख संदीप सिंघल, महानगर संघचालक डॉ. विनीत गुप्ता, सेवा भारती अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शमा आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रान्त व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल, सह विभाग प्रचारक धनञ्जय सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन, विभाग व्यवस्था प्रमुख सन्दीप सिंघल, महानगर संघचालक डॉ विनीत गुप्ता, कार्यवाह सुरेन्द्र पाल सिंह, सेवा भारती अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देव शर्मा, मंत्री किशन लाल सैनी, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नवल वार्ष्णेय, विकास गोयल, विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।