विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गागन नदी का बढ़ता जलस्तर बना आफत: मुरादाबाद में सड़कें जलमग्न, प्रशासन अलर्ट

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:40 AM (GMT+05:30)

गागन नदी का जलस्तर बढ़ने से मुरादाबाद के आफत नगरी क्षेत्र में सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी ...और पढ़ें

HighLights

  1. गागन नदी का जलस्तर बढ़ने से मुरादाबाद में जलभराव

  2. सड़कों पर एक से दो फीट पानी, आवागमन प्रभावित

  3. प्रशासन ने राहत कैंप तैयार किए, निगरानी जारी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गागन नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली रोड गागन स्थित आफत नगरी क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का पानी सड़क पर पहुंचने से करीब एक से दो फीट तक जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब जल स्तर धीरे धीरे कम होने लगा हैं लेकिन खतरा अभी टला नही है।

प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां शुरू की

स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गागन चोराहा स्थित अंबेडकर पार्क को राहत कैंप के रूप में तैयार किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी का साक्षात्कार: यमुना शुद्धिकरण से मेट्रो तक मथुरा का विजन, जानिए सांसद के बड़े लक्ष्य

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव

नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की नजर

वहीं, नगर निगम प्रशासन की टीम भी जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले रास्तों पर अनावश्यक आवागमन न करें और नदी के आसपास जाने से बचें।