Move to Jagran APP

Amroha government offices : मास्‍क पहन सरकारी रिकॉर्ड दुरुस्‍त करते रहे कर्मचारी, कार्यालयों में कम पहुंचे फरियादी Amroha News

Amroha government offices सरकारी कार्यालयाेें में कर्मचारी अपने कार्यों में व्‍यस्‍त रहे। हालांकि इस दौरान फरियाद लेकर पहुंचने वालों की संख्‍या न के बराबर ही रही।

By Edited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 06:33 AM (IST)
Amroha government offices : मास्‍क पहन सरकारी रिकॉर्ड दुरुस्‍त करते रहे कर्मचारी, कार्यालयों में कम पहुंचे फरियादी  Amroha News
Amroha government offices : मास्‍क पहन सरकारी रिकॉर्ड दुरुस्‍त करते रहे कर्मचारी, कार्यालयों में कम पहुंचे फरियादी Amroha News

अमरोहा, जेएनएन। सोमवार को 68 दिन बाद जनपद के सरकारी दफ्तरों का नजारा बदला नजर आया। हर कार्यालय में पहले की अपेक्षा कर्मचारियों की संख्या अधिक दिखाई दी। कोई रिकार्ड संवार रहा था तो कोई कम्प्यूटर पर अपने काम को अंजाम दे रहा था। हालांकि, कोरोना की दहशत भी इस बीच नजर आई। सभी अधिकारी व कर्मचारी मुंह पर मास्क पहनकर कार्य में जुटे थे जबकि शारीरिक दूरी का पालन भी उनके द्वारा किया जा रहा था। अगर कुछ नहीं था तो वह है फरियादी। जी हां, शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादी कार्यालयों में न के बराबर पहुंचे।

loksabha election banner

शारीरिक दूरी का कर रहे थे पालन  

जागरण टीम ने कुछ सरकारी कार्यालयों का लाइव किया तो यह तस्वीर सामने आई। समय- 11:30 स्थान- खनन अधिकारी कार्यालय यहां खनन अधिकारी अशोक कुमार अपने विभागीय कार्यों को निपटाते हुए मिले, जबकि अन्य स्टाफ भी अपने काम को अंजाम देते हुए पाया गया। उनके मुंह पर मास्क लगा था। कर्मचारी भी शारीरिक दूरी बनाकर इधर-उधर बैठकर काम कर रहे थे। समय- 11:45 स्थान- चकबंदी कार्यालय इस दफ्तर में सभी कर्मचारी शारीरिक दूरी बनाकर काम कर रहे थे, जबकि अधिकारी बैठक में शामिल होने गए थे। पहले कार्यालय में दो तीन कर्मी ही काम कर रहे थे लेकिन, आज उनकी संख्या आठ मिली। पूछने पर बताया कि 50 फीसद कर्मी बुलाए गए हैं। समय-11:55 स्थान- शस्त्रागार कार्यालय यहां असलहा बाबू धर्मेंद्र कुमार मौजूद मिले। उनके अलावा एक कर्मी कंप्यूटर पर काम कर रहा था। सभी ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। इसके अलावा मेज पर लोगों के हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर रखा था। लॉकडाउन घोषित होने से पहले एक ही कर्मी काम कर रहा था लेकिन, अब संख्या दो हो गई है।

ज्‍यादा मिले कर्मचारी 

समय- 12:15 स्थान- आपदा प्रबंधन कार्यालय इसमें कर्मचारियों की संख्या और दिनों की अपेक्षा ज्यादा मिली। संबंधित अधिकारी जिलाधिकारी की बैठक में बताए गए। पांच कर्मी विभागीय कार्यों को पूरा कर रहे थे। कोई फरियादी भी यहां पर नहीं मिला। समय-12:30 स्थान- सहकारिता विभाग लॉकडाउन घोषित होने के बाद से इस कार्यालय में एकाध ही कर्मी आ रहा था लेकिन, अब उनकी संख्या सात हो गई है। एआर कोआपरेटिव को कर्मियों ने बैठक में होना बताया। सभी कर्मी मास्क पहनकर काम करते मिले। समय - 11:15 स्थान - नगर पालिका परिषद कार्यालय यहां पूर्व की तरह सभी कर्मचारी अपना काम कर रहे थे लेकिन, कुछ कर्मी बिना मास्क पहने बैठे हुए थे। हर ओर चहलपहल नजर आई। इओ मणिभूषण तिवारी अपने कक्ष में बैठकर कार्य कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.