सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : सम्भल के नक्खासा थानाक्षेत्र के सिरसी निवासी महिला ने चार लोगों के
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : सम्भल के नक्खासा थानाक्षेत्र के सिरसी निवासी महिला ने चार लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी ने न्यायालय को बताया कि 12 जनवरी को वह कुंदरकी थानाक्षेत्र के चकफाजलपुर भट्ठे के सामने से जा रही थी। इसी दौरान उसे रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र के जटपुरा निवासी सगे भाइयों रशीद व हबीब, नक्खासा थानाक्षेत्र के सराय सादक निवासी चंद्रसेन तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट की। आरोपी ने बताया कि आरोपित उसे सड़क किनारे ले गए। चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के अनुसार उन्होंने पहले थाने में जानकारी दी। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष कुंदरकी धीरज सोलंकी ने बताया मामला संदिग्ध है, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है।