रिपोर्ट में 170 निगेटिव, 12 मिले संक्रमित
लखनऊ पैथलैब से बुधवार को मिली रिपोर्ट में 170 लोग निगेटिव।
मुरादाबाद, जेएनएन। लखनऊ पैथलैब से बुधवार को मिली रिपोर्ट में 170 लोग निगेटिव जबकि 10 महिलाओं समेत 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को अस्पताल भेजने के साथ ही उनके संपर्क में आने वालों के नमूने भी कराए हैं।
नवाबपुरा में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से लोग दहशत में हैं। बुधवार की सुबह पांच लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी पर सभी के परिवारों में हडकंप मच गया। इसमें मुहल्ला बारादरी की 26 वर्षीय, 27 वर्षीय महिलाएं बाहर से आईं थी। इसके अलावा नवाबपुरा की 47 और 67 वर्षीय महिलाएं संक्रमित के संपर्क में आने से वायरस के चपेट में आई।
मौत के बाद आई संक्रमित होने की रिपोर्ट
दौलतबाग में पावर हाउस वाली गली के रहने वाले 58 वर्षीय अधेड़ को 23 मई को सांस लेने में परेशानी होने पर टीएमयू में भर्ती कराया गया था। 24 मई को नमूना जांच के लिए भेजा गया। 25 मई को उनकी मौत हो गई। उनका एक फेफड़ा खराब हो चुका था। डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमित के तरीके से ही झब्बू का नाला स्थित सरकारी तकिया कब्रिस्तान में दफन किया गया था। उनके संबंधियों के नमूने भी लिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या मुरादाबाद में 10 हो गई है।
दूसरी रिपोर्ट में 179 में से 170 लोग निकले निगेटिव
दोपहर बाद लखनऊ से मिली दूसरी रिपोर्ट 179 लोगों की प्राप्त हुई। इसमें 170 लोग निगेटिव हैं। नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसमें लाल मस्जिद से 42 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय युवक, चक्कर की मिलक से 45 वर्षीय महिला, 19,15 वर्षीय युवती, आठ वर्षीय बच्ची कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट मिली। दोबारा जांच में भी निकले पॉजिटिव
भांतू कॉलोनी से 54 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवती और 14 वर्षीय किशोर का रिपीट पॉजिटिव आए हैं।
सीएमओ डॉ एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमित की एक पांच पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। दूसरी रिपोर्ट 179 की मिली है। इसमें सात नए पॉजिटिव केस हैं। तीन के रिपीट नमूने पॉजिटिव आए हैं। मुहल्ला बारादरी, लाल मस्जिद बना नया हॉटस्पाट
मुरादाबाद : मुहल्ला बारादरी की बाहर से आई दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलने से मुहल्ला बारादरी और मुहल्ला लाल मस्जिद नया हॉटस्पॉट क्षेत्र बन गया है। लाल मस्जिद क्षेत्र के तीन लोगों कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद परिवार में हडकंप मचा हुआ है। लॉकडाउन के बाद से लाल मस्जिद क्षेत्र में लोगों की आवाजाही का सिलसिला बना हुआ था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन देखकर क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सभी लोग अपने-अपने घरों में घुस गए। वाहन से भी दूरी बनाए रखी। वहीं दौलतबाग में मरे कोरोना संक्रमित के परिवार के भी छह नमूने लिए गए। कॉसमॉस अस्पताल के सभी नमूने निगेटिव
मुरादाबाद : कॉसमॉस अस्पताल के चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव नमूने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हडकंप मच गया था। इसके बाद सोमवार को स्टाफ के 42 लोगों के नमूने कराए गए थे। कॉसमॉस के प्रबंध निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को सभी की निगेटिव रिपोर्ट आई है। अब समय-समय पर सभी की रिपोर्ट करायी जाएगी।