Move to Jagran APP

रिकॉर्ड टूटा 24 घंटे में सदी की सबसे ज्यादा बारिश Moradabad news

बारिश ने दिसंबर माह में एक दिन में 24 घंटे में लगातार हुई बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 10:10 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 10:10 AM (IST)
रिकॉर्ड टूटा 24 घंटे में सदी की सबसे ज्यादा बारिश Moradabad news
रिकॉर्ड टूटा 24 घंटे में सदी की सबसे ज्यादा बारिश Moradabad news

मुरादाबाद (अनुज मिश्र)। झमाझम बारिश ने दिसंबर माह में एक दिन में 24 घंटे में लगातार हुई बारिश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सदी में मुरादाबाद में दिसंबर माह में पहली बार लगातार 24 घंटे में 89.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई, अभी तक दिसंबर में एक दिन में मुरादाबाद में इतनी बारिश कभी दर्ज नहीं की गई। 15 दिसंबर वर्ष 2014 में एक दिन में अधिकतम 47.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

loksabha election banner

तेज हवाओं के साथ बदरा जमकर बरसे, स्थिति यह रही कि गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन हुई। नतीजन, बारिश के चलते शहर की रफ्तार थम गई। जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश के साथ-साथ चल रही तेज हवाएं और आकाशीय बिजली कड़कने के चलते लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर आम दिनों की तरह सन्नाटा रहा। गनीमत रही कि जनपद में कहीं भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना नहीं है। जिला मौसम विज्ञान केन्द्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक 42.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जो शाम साढ़े पांच बजे 89.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर तक बादल छाए रहेंगे, दोपहर बाद धूप खिलेगी तो लेकिन हल्की धूप ही रहेगी। सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ेगी।

फसलों के नुकसान की मांगी रिपोर्ट

बारिश और तेज हवाएं चलने से प्रशासन ने जनधन की हानि से इन्कार किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीति जायसवाल ने बताया कि जनपद में कहीं भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना नहीं है। साथ ही किसी प्रकार के जनधन की हानि भी नहीं हुई है। कहा कि बारिश के चलते फसलों को जरूर नुकसान हुआ है। कौन-कौन सी फसलों को नुकसान हुआ, कितने किसान प्रभावित हुए। कृषि अधिकारी से इसकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अलाव जलाने और रैन बसेरों की व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

वर्ष 2009 से 2018 तक दिसंबर माह में 24 घंटे में हुई बारिश पर नजर 

वर्ष              बारिश

2009            0.0

2010            0.6(31)

2011            45.2(09)

2012            6.8(14)

2013            5.2(31)

2014            47.2(15)

2015            0.0

2016            0.0

2017            2.4(12)

2018            0.0 

नोट ::: यह आंकड़े मौसम विभाग के हैं। बारिश मिलीमीटर में ,एवं बारिश मिलीमीटर दर्ज की गई बारिश के बगल कोष्टक में लिखे अंक का मतलब दिसंबर माह की तारीख से है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.