Move to Jagran APP

चूहे ने 17 घंटे तक ठप कर दी बिजली आपूर्ति जानिए क्या है पूरा मामला moradabad news

मुख्य बिजली घर में बने उपकेंद्र के इनकङ्क्षमग बॉक्स में मंगलवार की देर रात को चूहा घुस गया। इससे बॉक्स में फाल्ट हो गया। इससे 33 व 132 केवीए उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 09:15 AM (IST)
चूहे ने 17 घंटे तक ठप कर दी बिजली आपूर्ति जानिए क्या है पूरा मामला moradabad news
चूहे ने 17 घंटे तक ठप कर दी बिजली आपूर्ति जानिए क्या है पूरा मामला moradabad news

सम्भल, जेएनएन। मुख्य बिजली घर में बने उपकेंद्र के इनकङ्क्षमग बॉक्स में मंगलवार की देर रात को चूहा घुस गया। इससे बॉक्स में फाल्ट हो गया। इससे 33 व 132 केवीए उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई। नगर क्षेत्र की आपूर्ति करीब 17 घंटे तक बाधित रही, जिससे क्षेत्र के करीब सात हजार उपभोक्ता पानी के लिए तरस गए। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर को बिजली आपूर्ति शुरू की।

loksabha election banner

सम्भल मुरादाबाद रोड स्थित मुख्य बिजली घर परिसर में ही 33 केवीए बिजली घर है। जहां से नगर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र को आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे इस उपकेंद्र में लगे इनकङ्क्षमग बॉक्स में एक चूहा घुस गया, जिससे इनकङ्क्षमग बॉक्स में फाल्ट हो गया। बाक्स में फाल्ट की वजह से 33 व 132 केवीए उपकेंद्र के यार्ड में तेज आवाज के साथ फ्लैश ओवर हो गया। बुधवार सुबह कर्मचारियों ने इनकङ्क्षमग बॉक्स को देखा तो उसमें एक चूहा मरा हुआ था और वहां पर लगी सीटी फुंक चुकी थी। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने इनकङ्क्षमग बॉक्स को सही करके सीटी को बदला। इसके बाद आपूर्ति को सुचारू किया जा सका।

--------

उपकेंद्र में लगे इनकङ्क्षमग बॉक्स में चूहा घुसने से फाल्ट हो गया था, जिससे उसमें लगी सीटी फुंक गई और क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। इतना ही नहीं उपकेंद्र के यार्ड में भी इस फाल्ट के कारण फ्लैश ओवर हो गया था। इस फाल्ट को कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कर सही कर दिया।

यशपाल ङ्क्षसह, एसडीओ, नगर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.