रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या Rampur News
रामपुर जेएनएन। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। उनका लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रामपुर, जेएनएन। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। उनका लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विद्या किशोर और सिविल लाइंस कोतवाल बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच और फील्ड यूनिट को भी बुला लिया।
शुरुआती जांच पड़ताल में हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है
हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि वृद्धा के घर में अकेले होने के कारण कोई बदमाश चोरी के इरादे से घुसा होगा। वृद्धा द्वारा देख लेने पर विरोध किया गया। इस पर बदमाश ने सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया। इससे उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका 65 वर्षीय उमा यादव पत्नी स्वर्गीय श्याम सिंह थीं।
ज्वालानगर में राम मनोहर लोहिया पार्क के पास रहती थीं सेंटमेरी की शिक्षिका बेटी के साथ
वहां ज्वालानगर राम मनोहर लोहिया पार्क के पास अपनी बेटी विवाह यादव के साथ रहती थीं। उनकी बेटी सेंटमेरी स्कूल में शिक्षिका हैं। बुधवार सुबह 8 बजे बेटी के स्कूल जाने के बाद यह घटना हुई है। पड़ोस की एक महिला किसी काम से उनके घर गई थी। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। मामले की जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट और डॉग स्कवायड की मदद ली जा रही है।