विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामपुर में एक ही युवक पर आया तीन सगी बहनों का दिल, परिवार वालों के विरोध पर तीनों बहनें युवक के साथ घर से भागीं

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Mon, 27 Sep 2021 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 08:55 PM (IST)

Rampur Love Story प्यार अंधा होता है। यह बात ऐसे ही नहीं कही गई होगी। कई बार प्यार में ऐसी ...और पढ़ें

परिवार और समाज की चिंता छोड़ युवक के साथ घर छोड़कर भाग गईं।
परिवार और समाज की चिंता छोड़ युवक के साथ घर छोड़कर भाग गईं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Rampur Love Story : प्यार अंधा होता है। यह बात ऐसे ही नहीं कही गई होगी। कई बार प्यार में ऐसी स्थिति बन जाती है, जब यह जुमला हकीकत लगने लगता है। ऐसा ही एक मामला रामपुर जिले में देखने को मिला। यहां तीन सगी बहनों को एक ही युवक से प्यार हो गया। समाज और परिवार को पता चला तो इस प्यार का सभी ने विरोध किया। लेकिन, प्यार में अंधी हो चुकी तीनों बहनें नहीं मानीं। परिवार और समाज की चिंता छोड़ युवक के साथ घर छोड़कर भाग गईं।

प्यार की यह अजीब दास्तां अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। करीब एक सप्ताह पहले यहां के एक गांव की तीन बहनें घर से बिना बताए कहीं चली गईं। अचानक तीनों के गायब होने पर स्वजन घबरा गए। स्वजन ने चुपचाप तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों में पता किया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। हालांकि इस कोशिश में यह बात गांव और आसपास क्षेत्र में फैल गई। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। इन चर्चाओं ने प्यार की अजीब दास्तां को भी जन्म दिया।

चर्चा है कि तीनों बहनें किसी युवक के साथ फरार हो गई हैं। इनमें दो बहनें तो बालिग हैं, जबकि एक नाबालिग बताई जाती है। तीनों बहनों के एक ही युवक के साथ फरार होने पर लोग हैरत भी जता रहे हैं। उधर, स्वजन अब भी तीनों बहनों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी है। अजीमनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया स्वजन की ओर से लड़कियों के गायब होने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। यदि शिकायत आएगी तो पुलिस उन्हें तलाश करने में पूरी मदद करेगी।