रामगंगा उफान पर, खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा पानी Moradabad News
मुरादाबाद जेएनएन। पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा से नदियों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। रामगंगा में बाढ़ आ गई है और पानी खतरे की निशान तक पहुंच गया है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 03:17 PM (IST)
मुरादाबाद, जेएनएन। पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा से नदियों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अत्याधिक बारिश के कारण बैराज से पानी छोड़े जाने पर रामगंगा में बाढ़ आ गई है और पानी खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है।
लगातार बरसात के कारण सभी गंगा और रामगंगा समेत सभी छोटी बड़ी नदियों में बाढ़ की स्थित है। बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। यहां रामगंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। रामगंगा किनारे बसे गांवों में रहने वालों को चिंता सताने लगी है। हालांकि विभागीय अधिकारी अभी इस बाढ़ को गंभीर नहीं मान रहे हैं।
रामगंगा में लगातार हो रही जलवृद्धि के कारण आसपास के लोगों में भय बढ़ता जा रहा है। सोमवार को रामगंगा पुल के पास बाढ़ का नजारा देखने के लिए भीड़ लगी रही। अगर इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो बाढ़ की विभीषिका तबाही मचा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें