Move to Jagran APP

रक्षाबंधन के लिए आज से Moradabad Roadways दिल्ली के लिए चलाएगा 150 बसें, त्योहार पर नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत

Raksha Bandhan 2021 टायर व पार्टस आते ही रोडवेज की बसें तैयार होने लगी हैंं। जिससे रक्षाबंधन के लिए 150 बसों का संचालन शनिवार से किया जाएगा। रविवार को बसें लम्बी दूरी के बजाय आसपास के क्षेत्रों के लिए चलाई जाएंगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 07:09 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 07:09 AM (IST)
रक्षाबंधन के लिए आज से Moradabad Roadways दिल्ली के लिए चलाएगा 150 बसें, त्योहार पर नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत
टायर आते ही रक्षाबंधन के लिए तैयार होने लगी बसें, रक्षाबंधन वाले दिन लोकल में अधिक चलेगी बसें।

मुरादाबाद, जेएनएन। Raksha Bandhan 2021 : टायर व पार्टस आते ही रोडवेज की बसें तैयार होने लगी हैंं। जिससे रक्षाबंधन के लिए 150 बसों का संचालन शनिवार से किया जाएगा। रविवार को बसें लम्बी दूरी के बजाय आसपास के क्षेत्रों के लिए चलाई जाएंगी।बुधवार को मुख्यालय के अधिकारियों ने रक्षाबंधन के लिए स्पेशल बसें चलाने का आदेश दिया था। स्थानीय अधिकारियों ने टायर व पार्टस नहीं होने से सभी डिपो में बसें खड़ी होने की जानकारी दी थी। ऐसे में स्पेशल बसों को चलाने से हाथ खड़े कर दिए थे। मुख्यालय ने शुक्रवार की सुबह मुरादाबाद मंडल के लिए टायर व पार्टस भेजेे हैंं।

loksabha election banner

मुहर्रम की छूट्टी होने के बाद भी डिपो में बसों के आगे के पहियेे में नया टायर लगाने और मरम्मत करने में जुटा रहा। रात तक अधिकांश बसों की मरम्मत कर ली गई। शनिवार को दिल्ली से मुरादाबाद व धामपुर, बिजनौर आदि क्षेत्रों की ओर आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी।इसको देखते हुए रोडवेज प्रबंधन 150 स्पेशल बसें दिल्ली भेजेेगा, जिससे यात्रियों को घर आने में कोई परेशानी नहीं होगी। मुरादाबाद से लखनऊ-कानपुर जाने वाले यात्रियों की भी संख्या बढ़ सकती है।इसको देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने इस मार्ग पर भी बसों को चलाने की व्यवस्था की है।

रविवार को रक्षाबंधन है, उस दिन अधिकांश यात्री आसपास जाने वालेे होंगे। इसलिए रोडवेज प्रशासन रविवार को लम्बी दूरी के बजाय कम दूरी की बसों का संचालन करेगा। जिस मार्ग पर भीड़ होगी उस मार्ग पर बसों का संचालन किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (पीतल नगरी) शिव बालक ने बताया कि टायर व पार्टस मिले हैं, बसों की मरम्मत की जा रही है। शनिवार से रक्षाबंधन स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। रक्षाबंधन वाले दिन लम्बी दूरी के बजाय कम दूरी के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.