रजपुरा ब्लाक प्रमुख का बीमारी के चलते निधन, घर पर लगा नेताओं का जमावड़ा Sambhal news
निधन की खबर सुनते ही उनके आवास पर रजपुरा में स्थानीय नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया।
सम्भल, जेएनएन। गुन्नौर तहसील की रजपुरा ब्लाक की प्रमुख राजेश्वरी देवी पत्नी बिजेन्द्र सिंह का निधन हो गया। वह एक साल से फेफड़ों संबंधित बीमारी से ग्रसित थीं। गुरुवार सुबह हालत बिगडऩे पर उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन, रास्ते में ही उनका निधन हो गया। दोपहर बाद उनका शव पैतृक आवास रजपुरा पहुंचा। उनके निधन से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। राजेश्वरी वह भाजपा के टिकट पर उपचुनाव में जीती थीं।
रजपुरा ब्लाक प्रमुख राजेश्वरी देवी पत्नी बिजेन्द्र सिंह लगातार एक साल से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित थीं। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। प्रत्येक सप्ताह उन्हें दिल्ली ले जाया जाता था। गुरुवार को भी स्वजन उनके रुटीन चेकअप के लिए उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में बुलंदशहर कस्बे के समीप उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। स्वजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।