Railway news : दो दिन उठानी होगी परेशानी, बंद रहेगा चन्दौसी-बबराला रेलवे मार्ग
Railway news बबराला में रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से दो दिन तक लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
सम्भल। बबराला में 56-सी रेलपथ पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते चन्दौसी-बबराला मार्ग पर यारा फर्टीलाइजर लिमिटेड के नजदीक आगामी 22 और 23 जून को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इससे गांव पवारी को जाने वाले मार्ग पर पूर्ण असर पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर रेलवे राजघाट नरौरा प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि आगामी 22 और 23 जून को रेल पथ 56 सी मरम्मत कार्य करने के चलते सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बन्द रहेगा। इस दौरान सड़क यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद व उपजिलाधिकारी गुन्नौर दीपेन्द्र यादव को भी दे दी गई है। यातायात बंद हो जाने से गांव पवारी के लोगों को परेशानी होगी और यारा फर्टिलाइजर से चलने वाले ट्रांसपोर्ट का संचालन भी नहीं बांधित रहेगा।