विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ravan Dahan 2022 को लेकर Railway ने जारी की गाइडलाइन, धीमी गति से हॉर्न बजाते हुए गुजरेंगी ट्रेनें

By Jagran NewsEdited By: Samanvay Pandey
Published: Wed, 05 Oct 2022 02:44 PM (IST)

Ravan Dahan 2022 Railway Guideline रेलवे लाइन के किनारे दशहरा पर होने वाले रावण दहन और दुर्गा पूजा विसर्जन को ...और पढ़ें

Ravan Dahan 2022 Railway Guidelines : रेलवे लाइन किनारे रावण दहन के स्थानों से ट्रेनें धीमी गति से चलेगी।
Ravan Dahan 2022 Railway Guidelines : रेलवे लाइन किनारे रावण दहन के स्थानों से ट्रेनें धीमी गति से चलेगी।

जागरण संवाददादा, मुरादाबाद। Ravan Dahan 2022 Railway Guideline : रेलवे लाइन के किनारे दशहरा पर होने वाले रावण दहन और दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर रेलवे ने गाइडलाइन जारी की है। ऐसे स्थानों के पास से ट्रेनों को धीमी गति के साथ लगातार हार्न बजाकर चलने का आदेश दिया गया है।

रेलवे को क्यों जारी करनी पड़ी गाइडलाइन

मुरादाबाद के कपूर कंपनी पुल के पास ट्रेनों को बुधवार को धीमी गति से चलाया जाएगा। रेललाइन के किनारे मेला लगने वाले कई स्थानों पर ट्रेनों के चपेट में कुछ लोग आ चुके हैं। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने सतर्कता से लिए गाइड लाइन जारी की है।

गाइडलाइन में इन स्थानों का उल्लेख

  • रेल लाइन के किनारे रावण दहन या दशहरा मेला या दु्र्गा पूजा का मेला
  • वैसे स्थान से जहां से रेललाइन होकर मेला देखने जाने वाली भीड़ गुजरती है
  • वैसे रेल फाटक जहां मेला देखने वालों की भीड़ आती जाती है

ट्रेन चालक को निर्देश

  • ट्रेनों को धीमी गति से चलाने का आदेश
  • चालक को वहां से लगातार हार्न बजाते हुए गुजरने को कहा
  • हार्न बजाने के बाद भी भीड़ रेल लाइन से नहीं हट रही है तो ट्रेन रोक देंं

रात 11 बजे तक ट्रेनें निकलेंगी धीमी गति से

महानगर के रावण दहन देखने के लिए काफी लोगो कपूर कंपनी के पास रेललाइन होकर लाइनपार स्थित रामलीला मैदान जाते हैं। मंडल रेल प्रशासन ने बुधवार को दोपहर से रात 11 बजे तक ट्रेनों धीमी गति और हार्न बजाकर चलाने का आदेश दिया है। रेल मंडल में जहां भी इस तरह की स्थिति है, वहां सतर्कता बरतने का आदेश दिया है।

बच्चों ने किया रामलीला का मंचन

अल्पाइन पब्लिक स्कूल में अंतिम सत्र में समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रामलीला का मंचन किया। बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान व दुर्गा मां की भूमिका निभाई। अमोल तोमर, आमायरा, दक्ष, अक्षिता, नक्षत्र आदि बच्चों ने भाग लिया।

स्कूल के निदेशक सतीश चौहान ने कहा कि स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में अपनी संस्कृति का विकास होगा और अच्छे संस्कार आएंगे। प्रधानाचार्य कंचन चौहान, मोनिका पाल, मुस्कान, शैफाली, हिमांशी, पायल रानी, शेखर, डिम्पल, भावना, मोनिका सागर, रंजीत आदि का विशेष सहयोग रहा।